हिन्दी के लिए देखे गए सपनों की गाथा..
यूरोप की चुनिंदा किताबें अब मातृभाषा में भी
|
|
इसी विचार के बाबद उन्होंने नींव रखी ‘संवाद प्रकाशन’ की, जिसके तहत वे अब तक 100 से ज्यादा विदेशी उपन्यासों का हिन्दी भाषा में अनुवाद करवा चुके हैं। इस पहल के कारण ऐसे सुधी पाठक जो इंग्लिश या अन्य यूरोपियन भाषा का अच्छा ज्ञान नहीं रखते, वे उनके साहित्य से रू-ब-रू हो पाए।
वेबदुनिया से बातचीत में आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि अब तक अनुवादित हो चुकी किताबों में से कुछ ऐसी हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब हैं। इनमें पश्चिम के आधुनिक नृत्य-कला को जन्म देने वाली इजाडोरा डंकन की आत्मकथा 'माय लाइफ' शामिल है। इजाडोरा ने अपनी इस आत्मकथा में खुद की जिंदगी को बेहद खूबसूरत शब्दों में पिरोया है, जिस पर उसके व्यक्तित्व और कवि मन की गहरी छाप नजर आती है।
|
वहीं आलोक के प्रयासों के कारण फ्रांस के प्रसिद्ध साहित्यकार विक्टर ह्यूगो का ला-मिजाराबेल नामक उपन्यास भी हिन्दी भाषा में उपलब्ध है। गौरतलब है कि इस उपन्यास ने विश्व पटल के अनेक महान नेताओं को उनके जीवन का मकसद दिखाया है। इसके अलावा उनके पास एक लंबी फेहरिस्त है जिसमें विश्व की बेहतरीन किताबें शामिल हैं।
अपने अथक प्रयासों के बाद भी आलोक अपनी उपलब्धियों से खुश नहीं हैं। उनके दिलो-दिमाग में ऐसी कई किताबें छाई हुई हैं जिनको वे हिन्दी भाषा में अनुवादित करवाना चाहते हैं। लेकिन इनमें से कुछ को वे समय और पूँजी की कमी के कारण तो कुछ को कॉपीराइट एक्ट के कारण हिन्दी में अनुवादित नहीं कर पा रहे हैं।
|
|
इन सबके बीच हिन्दी साहित्य में चल रहा घटनाक्रम आम लोगों के बीच सही तरह से पहुँच ही नहीं पाता, लेकिन इन सभी नकारात्मक परिस्थितियों के बावजूद आलोक का रचनात्मक सफर जारी है...उन्हें विश्वास है कि एक दिन ऐसा जरूर आएगा जब हिन्दी में सुधी पाठकों की संख्या में खासा इजाफा होगा। और यूरोप का ऐसा साहित्य जिसने यूरोप में जागृति की अलख जगाई थी। उसके प्रकाश से हिन्दुस्तान भी रोशन होगा। और वे गाब्रिएल गार्सिया मार्खेज की लव इन द टाइम ऑफ कॉलरा और हेमिंग्वे की आत्मकथा जैसी खूबसूरत किताबों को भी हिन्दी में अनुवादित करवा पाएँगे।

