बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. पुस्तक-समीक्षा
Written By प्रियंका पांडेय

'हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज'

पुस्तक समीक्षा

''हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज'' -
PRPR

इंतजार खत्म हुआ और हैरी पॉटर श्रृंखला की आखिरी मानी जाने वाली किताब ‘हैरी पॉटर एंड द डेथली हॉलोज’ अपने प्रशंसकों के बीच आ ही गई, पर क्या सचमुच यह किताब पॉटर कड़ी की आखिरी किताब है? इस गुत्थी को परत-दर-परत सुलझाने के लिए सबसे पहले इस किताब पर एक नजर डालना सबसे जरूरी है...

कहानी की शुरूआत होती है लूसियस माल्फॉय के घर से, जहाँ हत्यारे और काले जादू के शहंशाह वॉल्डमोर्ट हैरी पॉटर की हत्या की साजिश रच रहे होते हैं। वॉल्डमोर्ट ने अपने कैदी प्रोफेसर चैरिटी बर्बेज की हत्या कर दी है। इन सब बातों से अनभिज्ञ हैरी ‘एलबस डंबलडोर’ यानी डंबलडोर के पिता का शोक समाचार पढ़ता है और वहाँ जाने की तैयारी करता है।

हैरी ने ठानी है कि वह डंबलडोर से इस बारे में विशेष बातचीत नहीं करेगा पर घर से निकलते ही वह इन सब बातों को पूरी तरह से भूल जाता है। इस सफर पर जाने से पहले वह अपने अंकल वेरनॉन और उनके परिवार को समझाता है कि वे भी जल्द-से-जल्द इस जगह को छोड़ दें।

फिर शुरू होती है हैरी और उसके दोस्तों का वॉल्डमोर्ट और मृत्युभोजियों (डेथ ईटर्स) के खिलाफ संघर्ष, अपनी जान बचाने के लिए हैरी, रॉन और हरमाइनी जगह-जगह भटकते हैं। इस संघर्ष में हैरी के कई साथी मारे भी जाते हैं।

इस कहानी में गॉडरिक ग्रीफिनडोर की जादुई तलवार का राज भी है, और साथ ही डंबलडोर की जिंदगी के कुछ अबूझे रहस्य भी है। सबसे ज्यादा रोमांचक भाग है जब हैरी गलती से वॉल्डमोर्ट का नाम पुकारता है व वॉल्डमोर्ट के जादू के वशीभूत हो जाता है, व हरमाइनी को कैद कर प्रताड़ित किया जाता है।

इस कहानी में उन तीन जादूगरों के बारे में भी बताया गया है जिन्होंने अपनी अविजित जादुई छड़ी, अमृत पत्थर और अदृश्य घड़ी से मौत को हराया था। मगर ‘लवगॉड’ ने उन्हें भी छला था और जादुई मंत्रालय को सौप दिया था।

वहीं डेडली हॉलोज में हैरी को पता चलता है की यह सारी जादुई वस्तुएँ मौत ने उन तीनों जादूगरो को वॉल्डमोर्ट को हराने के लिए दी थी।

बदले, छल-कपट, रहस्य-रोमांच, दोस्ती व कर्त्तव्य से परिपूर्ण इस कहानी में आगे क्या होता है? किस पात्र की मौत होती है? वॉल्डमोर्ट का क्या होता है? क्या सच में हैरी की मौत ही इस किताब का अंत है? ऐसे ही न जाने कितने प्रश्न हैं, जिनका जवाब इस किताब में ही मिल पाएगा।

जे.के. रोलिंग की यह किताब पिछली कहानियों में बुने गए कई रहस्यों से परदा उठाती है व कई अनसुलझे पहलू भी सुलझाती है। पर क्या इस कृति को हैरी पॉटर श्रृंखला की आखिरी कड़ी माना जा सकता है - पाठकों को यह जवाब तो इसे पढ़ने के बाद ही मिल पाएगा।