1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. आहार
  4. sugarcane juice benefits and right time to drink

गन्ने के जूस का सेवन करने से पहले इसे पढ़ें

गन्‍ने का जूस
गन्‍ने का जूस स्‍वाद और सेहत दोनों के लिहाज से अच्‍छा है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों में राहत भी मिलती है। गर्भवती महिलाओं के लिए भी गन्‍ने के जूस का सेवन करना अच्‍छा होता है। साथ ही गर्मियों में इसका अधिक सेवन किया जाता है। कमजोरी लगने पर गन्‍ने के एक गिलास जूस का सेवन करना चाहिए। डिहाइड्रेशन होने पर भी गन्‍ने के जूस का सेवन करना चाहिए। इससे पानी की कमी दूर होती है। लेकिन गन्‍ने के जूस का सेवन करने का भी तय समय होता है। आइए जानते हैं कब करें गन्‍ने का सेवन और क्‍या फायदे होते हैं - 
 
गन्‍ने का जूस पीने का समय - 
 
गर्मी में अक्‍सर रात को या दिन में भी गन्‍ने का जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन अन्‍य मौसम में एक तय समय पर जूस पीना बेहतर है। हमेशा ताजा गन्‍ने के जूस का ही सेवन करें। हफ्ते में 3 बार गन्‍ने का जूस पी सकते हैं। साथ ही दोपहर में इसका सेवन करें। गन्‍ने का जूस कभी भी खड़े होकर नहीं, बैठकर पीना चाहिए। 
 
गन्‍ने का जूस पीने के फायदे -
 
- गन्‍ने का रस महिलाएं पीरियड्स के दौरान जरूर पीएं। इससे ब्‍लड स्‍पॉटिंग और क्रैंप में राहत भी मिलती है। साथ ही मां बनी महिलाओं में लैक्‍टेशन में भी बढ़ोतरी होती है।
- गन्‍ने का जूस पीने से थकान की समस्‍या दूर होती है और पेट भी नहीं फूलता है। 
- इसका सेवन करने से किडनी और लिवर स्‍वस्‍थ रहते हैं। 
- गन्‍ने का रस पीने से कब्‍ज में काफी राहत मिलती है।
- अगर आप डैंड्रफ की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो गन्‍ने का जूस जरूर पिएं। इससे राहत मिलेगी। 
- इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। 
अगला लेख
यह है नागपंचमी का खास प्रसाद, इस सरल विधि से बनाएं शाही मीठा चूरमा