सम्बंधित जानकारी
- 4 वेद और 3 देव का जो अर्थ है वही गायत्री मंत्र है, पढ़ें विशेष लेख
- मां गायत्री जयंती : गायत्री मंत्र के 24 अक्षर में छुपी हैं चमत्कारी गुप्त शक्तियां, आपको पता होना चाहिए...
- गायत्री जयंती 23 जून को : जानें गायत्री मंत्र जप का सही समय और चमत्कारी फायदे
- ये हैं सबसे शक्तिशाली गणेश गायत्री मंत्र, हर कामना होगी पूरी
- परशुराम जयंती पर जपें ये 3 विशेष मंत्र, मिलेगी अभीष्ट सिद्धि...
गायत्री मंत्र से होगा ब्लड प्रेशर कंट्रोल, जानिए सच, शोध में सामने आई बात
जबलपुर के डॉक्टर ने अपने प्रयोगों से सिद्ध किया है कि गायत्री मंत्र का नियमित जप करने से उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी रोग नहीं होते। जबलपुर में हुए शोध में जाने-माने हृदय रोग चिकित्सक डॉ.रविशंकर शर्मा (जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति) ने यह बात प्रमाणित की है।
उन्होंने 20 परिवारों पर गायत्री मंत्र के प्रभावों का अध्ययन किया। प्रत्येक परिवार से उन्होंने 2 लगभग समान आयु के व्यक्ति छांटे।
उनमें से एक को उन्होंने शाकाहार तथा प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने को कहा। 3 साल तक उन्होंने परिवार के उन दो समान वय लोगों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि 3 वर्ष में गायत्री मंत्र करने वालों को उच्च रक्तचाप या दिल से संबंधित कोई समस्या आई ही नहीं। इसके बाद उन्होंने अपने रोगियों को प्रत्येक 2 घंटे में 5 मिनट गायत्री मंत्र जपने को कहा। इसके चमत्कारिक परिणाम आए और रोगियों को कोई दवा लेने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
उन्होंने पाया कि ॐ के दीर्घ उच्चारण से भी हृदय गति एकदम सामान्य हो जाती है। गायत्री मंत्र भी खड़े-खड़े या लेटे हुए करने पर भी पूरा लाभ होता है। हमारे धर्म में गायत्री मंत्र को चमत्कारी मंत्र कहा जाता है। जिस कामना के साथ मंत्र किया जाता है मंत्र जाप उसे अवश्य पूरा करता है।
