• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Weight Loss tips in hindi
Written By

Weight Loss करना चाहते हैं तो करें कड़ी पत्ते के रस का सेवन, जानिए लाभ

Weight Loss करना चाहते हैं तो करें कड़ी पत्ते के रस का सेवन, जानिए लाभ - Weight Loss tips in hindi
अधिकांश लोग ऐसे है, जिन्हें कड़ी पत्ते के तड़के के बिना खाने का स्वाद पूरा नहीं लगता। जैसे सांभर, दाल, पोहा ऐसी कई चीजें है, जो कड़ी पत्ते के तड़के के बिना अधूरी है।  कड़ी पत्ता न सिर्फ आपके भोजन को एक अच्छा स्वाद देता है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसे अपने भोजन में शामिल करने के अलावा, आप कड़ी पत्ते का जूस बना सकते हैं, और अपना वजन कम कर सकते है। साथ ही कड़ी पत्ते के जूस के नियमित सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते है।
 
कैसे बनाएं कड़ी पत्ते का जूस आइए जानते है विधि-
 
सबसे पहले 5 से 10 कड़ी पत्तियों को अच्छी तरह से साफ करके धो लें। अब एक गिलास पानी लें। अब पानी में कड़ी पत्ते कि पत्तियां डालकर इसको मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें। और इसे छानकर इसका सेवन करें। ये ग्रीन जूस आपके वजन को कम कर आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालनें का भी काम करता है।
 
कड़ी पत्ते जूस के फायदे :
 
सुबह के समय इस ग्रीन जूस को पीने से आपको शरीर को अन्य महत्वपूर्ण विटामिन मिलते है। जो शरीर को एक्टिव बनाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि इसका नियमित सेवन किया जाएं तो इसके सेवन से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता हैं।
 
ग्रीन जूस के सेवन से आपका पांचन तंत्र ठीक रहता है, साथ ही पेट संबंधी परेशानियां नहीं होती।
 
वजन अगर लगातार बढ़ता जा रहा है, तो कड़ी पत्ते का जूस आपको वजन को नियंत्रित करने का काम करता है।
 
शरीर में प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी यह बहुत मदद करता है।
 
शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में कड़ी पत्ते का रस बहुत उपयोगी है।
 
अपने जूस को और भी हेल्दी बनाने के लिए आप अपने कढ़ी पत्ते के जूस में  पालक, अजवाइन, धनिया या पुदीना भी मिला सकते हैं।
 
ये भी पढ़ें
2020 में ग्लोइंग त्वचा के लिए इन 10 होममेड फेसपैक को किया गया पसंद, आप भी करें ट्राई