बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Uses and health benefits of coconut
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 सितम्बर 2022 (12:46 IST)

विश्व नारियल दिवस 2022 : क्या है इस बार थीम, जानिए उपयोग और फायदे

विश्व नारियल दिवस 2022 : क्या है इस बार थीम, जानिए उपयोग और फायदे - Uses and health benefits of coconut
2 सितंबर को विश्‍व नारियल दिवस मनाया जाता है। नारियल के महत्व और उपयोगिता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सन् 2009 से नारियल दिवस मनाया जा रहा है। इस बार 14वें विश्व नारियल दिवस पर देशभर में कई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। आओ जानते हैं  नारियल के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए नारियल दिवस मनाया जाता है। आओ जानते हैं क्या है इस बार की थीम और साथ ही जानें उपयोग और फायदे।
 
इस बार के नारियल दिवस की थीम है- 'ग्रोविंग कोकोनट फॉर अ बेटर फ्यूचर एंड लाइफ'। 60 फिट से 100 फिट तक ऊंचा नारियल का पेड़ लगभग 80 वर्षों तक जीवित रहता है। 15 वर्षों के बाद पेड़ में फल लगते हैं। नारियल के पेड़ फाल का प्रत्येक भाग काम में आता है।
 
नारियल के उपयोग : 
 
1. नारियल फल को खाकर आप भूख मिटा सकते हैं।
 
2. नारियल के पानी को पीकर आप प्यास मिटा सकते हैं।
 
3. नारियल फल को जलाकर आप कुछ पका सकते हैं या उजाला कर सकते हैं।
 
4. नारियल की छाल या जटा से आप रस्सी या चटाई बना सकते हैं। 
 
5. इससे घरों के पाट अर्थात बर्तन भी बनाए जाते हैं।
 
6. नारिलय की लकड़ी से आप चाहे तो फर्निचर भी बना सकते हो। 
 
7. इसके पत्तों से से पंखे, टोकरियां, चटाइयां आदि बनती हैं। 
 
8. नारियल की जटा से ब्रश और थैले भी बनाए जा सकते हैं।
 
9. नारियल की छाल या जटा को गद्दों में भी बरा जाता है।
 
10. नारियल से नारियल का तेल भी बनता है। इस तेल के कई उपयोग होते हैं।
 
11. नारियल की लकड़ी, छाल और फल की खोल को मिलाकर झोपड़ी भी बनाई जा सकती है।
 
12. नारियल की छाल या जटा से खस की टाट जैसी टाट भी बनाकर गर्मी से बचने के लिए दरवाजे या खिड़कियों में पर्दे की तरह लगा सकते हैं।
नारियल के फायदे :
 
1. नारियल के पानी में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है। इसे पीने से शरीर में किसी भी प्रकार की सुन्नता नहीं रहती।
 
2. अस्थमा से पीड़ित व्यक्तियों को भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है।
 
3. अगर आप पाचन की समस्या से ग्रसित हैं तो 1 गिलास नारियल के पानी में अन्ननास का जूस मिलाकर पूरे 9 दिन तक उसे पीएं।
 
4. नकसीर हो तो भी नारियल पानी पीना लाभदायक होता है।
 
5. नारियल का पानी उन लोगों के लिए बहुत लाभकारी होता है जिन्हें किडनी की बीमारी है।
 
6. नारियल का पानी हमारे शरीर की त्वचा को भी लाभ पहुंचाता है।
 
7. नारियल का पानी मूत्राशय से संबंधित बीमारियों में काफी राहत देता है।
 
8. जिन लोगों को शुगर होती है उनको भी नारियल का पानी काफी लाभ पहुंचाता है।
 
9. नियमित रूप से रात के खाने के बाद आधा गिलास नारियल का पानी पीना चाहिए। इससे नींद न आने की समस्या खत्म होती है और नींद अच्छी आती है।
 
10. नारियल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम और खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। 
 
11. नारियल के गूदे का इस्तेमाल नाड़ियों की समस्या, कमजोरी, स्मृति नाश, पल्मनरी अफेक्शन्स (फेफड़ों के रोगों) के उपचार के लिए किया जाता है। यह त्वचा संबंधी तथा आंतड़ियों संबंधी समस्याओं को भी दूर करता है। 
 
12. नारियल में वसा और कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है इसलिए नारियल मोटापे से भी निजात दिलाने में मदद करता है। मोटापा कम करने में नारियल बहुत फायदेमंद है। मोटे लोगों को नारियल का सेवन करना चाहिए। 
 
13. याददाश्त बढ़ाने में भी नारियल की भूमिका होती है। बच्चों को नारियल की गिरी खिलाने उनका दिमाग तेज होता है।
 
14. नारियल के तेल में नींबू का रस अथवा ग्लिसरीन मिलाकर चेहरे पर लेप करने से भी मुहांसे, दाग-धब्बे समाप्त होते हैं
 
15. नारियल तेल में बादाम को मिलाकर तथा बारीक पीसकर सिर पर लेप लगाना चाहिए। इससे सिरदर्द में तुरंत आराम होता है।
 
16. बालों में रूसी की समस्या के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर बालों में लगाने से रूसी एवं खुश्की से छुटकारा मिलता है। 
 
17. पेट में कीड़े होने पर सुबह नाश्ते के समय एक चम्मच पिसा हुआ नारियल का सेवन करने से पेट के कीड़े बहुत जल्दी मर जाते हैं। इस तरह नारियल के अनेक लाभ हैं।
 
18. नारियल में फाइबर अधिक होता है इसलिए कब्ज के रोगियों के लिए यह लाभदायक है।
 
19. नारियल मांसपेशियों को बढ़ाने में भी सहायक होता है।
 
20. नारियल का दूध गले की खराश को ठीक कर देता है।
 
21. नारियल का दूध पेट के अल्सर को ठीक करने में सहायक होता है। नारियल का दूध बहुत ही पौष्टिक होता है।
 
22. नारियल में पाया जाने वाला आयोडीन थॉयराइड को बढ़ने से रोकता है।
ये भी पढ़ें
टीचर्स डे 2022 : बच्चों की नज़र में, कैसे हो हमारे टीचर