शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. these 5 things can be dangerous if kept in a copper vessel
Written By

सावधान, तांबे के बर्तन में रखी इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक

सावधान, तांबे के बर्तन में रखी इन चीजों का सेवन हो सकता है खतरनाक - these 5 things can be dangerous if kept in a copper vessel
सभी जानते हैं कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी चीजें भी है जिन्हें तांबे के बर्तन में रखना और फिर उनका सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है? आइए, जानते हैं -
 
 
1 दही - दही को तांबे के बर्तन में रखना और उसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है और कसैला स्वाद, घबराहट या जी मचलाने जैसी समस्याएं हो सकती है।
 
2 नींबू - नींबू का रस, नींबू पानी या फिर नींबू को किसी भी रूप में अगर आप तांबे के बर्तन में रखते हैं, तो इसमें मौजूद एसिड तांबे के साथ क्रिया करता है, जो आपके लिए हानिकारक हो सकता है।
 
3 सिरका - सिरका एक प्रकार का अम्लीय पदार्थ है, और इसे आप तांबे के बर्तन में या उसके साथ रखते हैं तो उनके मेल से होने वाली रासायनिक क्रिया आपकी सेहत पर बेहद हानिकारक प्रभाव डाल सकता है।
 
4 अचार - अचार में भी सिरके का प्रयोग किया जाता है अत: इसका प्रयोग तांबे के बर्तन में कभी न करें। इसके अलावा भी अचार में मौजूद खटाई तांबे के साथ मिलकर आपकी सेहत के लिए जहर का काम करती है।
 
5 छाछ - छाछ का प्रयोग सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन इसका प्रयोग कभी भी तांबे के बर्तन में न करें।