Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. sex, cures, Prostate, cancer

संभोग ज्यादा करने से ठीक हो सकता है पौरुष ग्रंथि का कैंसर

sex
हाल ही के सालों में प्रोस्टेट(पौरुष ग्रंथि) कैंसर एक नए प्रकार के रोग के रूप में उभरा है। यह कैंसर पुरुष की पौरुष ग्रंथि(प्रोस्टेट) के कमजोर होने से होता है। लेकिन अब न्यूजीलैंड के शोधकर्ताओं ने इसका इलाज खोज लिया है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर व्यक्ति अपने जीवनसाथी के साथ ज्याद सेक्स(संभोग) करता है तो उसके प्रोस्टेट के स्वस्थ होने की संभावनाएं तेजी से बढ़ती हैं।
 
शोधकर्ताओं ने बताया कि ज्यादातर यह रोग 75 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों को होता है, लेकिन इतनी उम्र से कम पुरुषों में भी इसके होने की संभावनाएं पाई जाती हैं और 13 में से एक को यह रोग होने की संभावनाएं होती हैं। 
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस रोग का इलाज आसान नहीं होता, लेकिन फिर भी इसे प्राकृतिक तरीके से ठीक किया जा सकता है। और इसका एकमात्र उपाय जीवनसाथी के साथ संभोग करना है जिसके कारण पौरुष ग्रंथि मजबूत होती है और प्रोस्टेट का खतरा कम होता है। अध्य्यन में यह भी बताया गया है कि इस प्राकृतिक तरीके का इस्तेमाल 40 साल उम्र तक के पुरुष ही कर सकते हैं।          
ये भी पढ़ें
चेतावनी! पैंट की जेब में मोबाइल रखते हैं तो जरूर पढ़ें