ramcharitmanas
Fri, 30 Oct 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Reason Of Diarrhea And Home Remedy

बच्चों में डायरिया के 5 प्रमुख कारण व घरेलू उपाय

डायरिया
डायरिया वह सेहत समस्या है जिसमें बच्चों को दिन भर में तीन या उससे भी अधिक बार पानी की तरह पतले दस्त होना। इसके अलावा कई बार बुखार और उल्टी भी होती है। ऐसे में बच्चों में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने के साथ-साथ अत्यधिक कमजोरी भी हो जाती है। इससे बचने के लिए आपको जरूर जान लेना चाहिए डायरिया के प्रमुख कारण और घरेलू उपाय - 
 
1  अधिक गर्म या नमीयुक्त वातावरण के साथ-साथ दूषित खानपान डायरिया के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
2  डायरिया पैदा करने के लिए प्रमुख रूप से रोटा वायरस जिम्मेदार होता है जिसके इंफेक्शन की वजह से डायरिया होता है।
3  पानी का साफ न होना या फिर कई बार बाहर का दूध पिलाने पर बच्चों में डायरिया हो सकता है, अगर दूध मिलावटी हो तो यह संभावना और भी बढ़ जाती है।


4  दांत निकलने के समय भी बच्चों में यह समस्या आती है, क्योंकि इस समय मसूड़ों में संवेदनशीलता के कारण वे चुछ न कुछ चबाते हैं जो कई बार साफ नहीं होता और यह डायरिया का कारण बनता है।
5  अगर बच्चों को लंबे समय तक एंटीबायोटिक्स दिया जाता है, तो यह डायरिया का कारण बनता है।
 
डायरिया होने पर यह घरेलू उपाय आजमाएं - 
 
1  एक गिलास पानी में दो चम्मच शकर और चुटकी भर नमक और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर बच्चे को पिलाएं।
2  नारियल पानी पिलाना भी फायदेमंद होगा, अत: कच्चे नारियल का पानी बच्चे को पिलाएं जिससे पोषक तत्व भी मिलें और डायरिया से राहत भी मिले।
3  दाल का पानी, चावल का मांड, दही केला, हल्की चाय व हल्का पाचक भोजन दें।
ये भी पढ़ें
बिना हिन्दी के हिन्दुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती...