1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. read 5 benefits of green apple

हरा सेबफल है शरीर के लिए लाभकारी, जानिए 5 फायदे

green apple
हरा सेबफल हम नहीं खाते हैं क्योंकि उसका स्वाद थोड़ा खट्टा होता है। पर क्या आप जानते हैं की यह पाचन, त्वचा और दिल के लिए बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं इसका सेवन करने के 5 फायदे -
 
1 हरा सेबफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पूर्ण होता है। इसे एंटी एजिंग फूड भी कहा जाता है। इससे त्वचा की झुर्रियां समाप्त करने में सहायता मिलती है।
 
2 यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिसके कारण दिल की बिमारियों से बचने की संभावनाएं बढ़ जाती है और दिल की स्थिति में भी  सुधार होता है।
 
3 हरा सेबफल पाचन सम्बंधित समस्याओं का निवारण करता है , इसमें पैक्टिन नाम का तत्व होता है जो पेट को सही रखने में सहायक है।
 
4 टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी इसे प्रतिदिन खाने से कम हो जाता है।
 
5 इसमें विटामिन ए और सी के अलावा आयरन और कैल्शियम भी होते हैं। इसे खाने से पोषक तत्वों की कमी की पूर्ति होती है।
अगला लेख
क्या आप भी दाल चावल के शौकीन हैं, जानिए क्या मिलेंगे फायदे