सम्बंधित जानकारी
- आम की बहार, जानिए आम खाने के 10 बड़े फायदे
- Summer Tips : जानिए Orange Juice के 10 बेहतरीन लाभ
- Post Covid: कोरोना से ठीक होने के बाद कैसे दूर करें थकान और कमजोरी?
- coronatime में लहसुन-अदरक रखेंगे सेहतमंद, जानिए इसे खाने का सही तरीका
- कोरोना के चलते सेहत और स्वच्छता को लेकर आमजन ने बदली अपनी राय, जानिए
संतरे के ज्यादा सेवन से हो सकता है सेहत को नुकसान, जानिए कैसे?
Orange n Health
गर्मी आते ही संतरों का मौसम भी आ जाता है, संतरे और उनका जूस तपती गर्मी में लाजवाब लगते है। वैसे तो संतरे का सेवन किसी भी रूप में करना सेहत और सौन्दर्य दोनों के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन अगर संतरे का सेवन गलत समय पर किया जाए या उन्हें जरूरत से ज्यादा खा लिया जाए, तो ये नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।
आइए जानते हैं, संतरे किस तरह शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं -
1 जरूरत से ज्यादा संतरे का सेवन दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। दांतों पर इनेमल की परत होती है जो उनकी सुरक्षा करती है। लेकिन संतरे में एसिड मौजूद होते है जो दांतों के इनेमल में मौजूद कैल्शियम से मिलकर रिएक्शन करने लगते है। जो दांतों के लिए हानिकारक होता है।
2 माना जाता है कि संतरे में मौजूद कार्बोहाइड्रेट खून में ग्लाइसेमिक इंडेक्स के लोड को बढ़ा देता है। संतरे में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी होती है जो भूख भी बढ़ा सकती है और ज्यादा खाने से आपको वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
3 वैसे तो संतरे में विटामिन सी के अलावा कई पौष्टिक तत्व होते है जैसे विटामिन ए, बी कॉप्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमिनो एसिड आदि, जो सेहत और त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते है, लेकिन संतरे को सही समय पर खाना जरूरी है। संतरे को कभी भी एकदम सुबह और रात में नहीं खाना चाहिए। कोशिश करें कि संतरे को हमेशा दिन में ही खाएं।
