• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Natural relief from arthritis pain
Written By

Health Care : गठिया रोग से निजात दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपाय

Health Care : गठिया रोग से निजात दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपाय - Natural relief from arthritis pain
Arthritis Relief : गठिया रोग यानी आर्थराइटिस जोड़ों में होने वाली एक बहुत ही आम बीमारी है, इसमें जोड़ों में दर्द होने लगता है। इसके लक्षण आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ विकसित होते रहते हैं, लेकिन ये अचानक भी दिखाई दे सकते हैं जैसे जोड़ों को हिलाने, घुमाने तथा मोड़ने में परेशानी होने लगती है। 
 
इस रोग को संधिशोथ भी कहा जाता है। वैसे तो विश्व गठिया दिवस हर साल 12 अक्टूबर को मनाया जाता है, लेकिन यदि आप भी इस तरह की कुछ परेशानी को महसूस कर रहे हैं तो नीचे दिए गए इन आसान उपायों या नियमों का प्रतिदिन पालन करके आप गठिया रोग की समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। 
 
आइए यहां जानते हैं 10 आसान टिप्स के बारे में- 
 
1. दिन में एक बार सूखे अदरक को पानी में उबालकर उस जल का सेवन करें। 
 
2. रात के समय हल्का भोजन करें और सोने से पहले दूध अवश्य पीएं।
 
3. रोजाना 10 से 15 मिनट तक सूर्य स्नान करें। 
 
4. स्नान करने से पहले दर्द वाले हिस्से और जोड़ की तेल से मालिश करें। 
 
5. दोपहर का भोजन 12 बजे और रात का भोजन शाम 7 बजे से पहले कर लेना चाहिए। 
 
6. भोजन से पहले टमाटर या सब्जियों का सूप लें। 
 
7. सूप के बाद सलाद खाएं और उसके बाद हरी सब्जी और रोटी लें। 
 
8. भोजन के दौरान पानी नहीं पीएं। मट्ठा या छाछ ले सकते हैं। 
 
9. सुबह उठते ही खाली पेट नींबू मिला गुनगुना जल पीएं। 
 
10. शाम को फलों का रस लें। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
बिहार के लाल को बिहार के राज्यपाल ने किया सम्मानित