शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Nakli fal sabzi kaise pahchane
Written By

कैसे पहचानें कि फल और सब्जियां असली हैं या नकली?

कैसे पहचानें कि फल और सब्जियां असली हैं या नकली? - Nakli fal sabzi kaise pahchane
Health Tips: आजकल बाजार में नकली फल और सब्जियों की समस्या बढ़ गई है। कहा जा रहा है कि इन फल और सब्जियों को रासायनिक तरीके से उगाया जा रहा है। इससे कई तरह के गंभीर रोग हो रहे हैं। आओ जानते हैं कि कैसे पहचानें कि फल या सब्जी असली है या नकली और नकली खाने से से कौन से रोग होते हैं।
 
- फल और सब्जियों को जल्दी पकाने या उगाने के लिए कई तरह के रसायन का उपयोग किया जाता है। इससे उनके रंग, रूप और आकार में बदलाव हो जाता है।
 
नकली सब्जियां । Nakli sabji kaise pahchane:
 
- सब्जियों को रातोंरात बढ़ाने के लिए रासायनिक इंजेक्शन लगाया जाता है।
 
- इंजेक्शन से तैयार की गई सब्जियों से ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर, पाचन तंत्र, इम्युनिटी से संबंधित समस्या होने की संभावन बढ़ जाती है।
 
- इस तरह की नकली सब्जियों को उनके अतिरिक्त रंग, चमक, स्वाद और आकार से पहचाना जा सकता है। यह सामान्य से अलग दिखाई देती है।
नकली फल | nakli fal sabzi kaise pahchane:
 
- फलों को पकाने, बढ़िया रंग, मिठास और आकार के लिए इंजेक्शन, कार्बाइड और अन्य रसायन का प्रयोग करते हैं।
 
- रासायनिक तौर पर उगाए गए फल को खाने से इम्यूनिटी कमजोर, पेट के गंभीर रोग, रक्तचाप, डायरिया, उल्टी दस्त आदि समस्या होती है।
 
- सामान्य से ज्यादा गहरा रंग और बड़े आकार के फल देखें तो सतर्क हो जाएं।