सम्बंधित जानकारी
- ऑफिस जाने का नहीं करता है मन! आ रहा है नौकरी बदलने का विचार? तो खुद से पूछें ये 5 सवाल
- जामुन और दालचीनी की ये ड्रिंक बेली फैट घटाने के लिए है रामबाण
- महीनों से जमा चर्बी कम करने के लिए फॉलों करें ये 4 टिप्स
- कीड़े लगने से सड़ने लगे हैं दांत? तो तुरंत ट्राई करें ये 5 घरेलू उपाय
- क्या आपका भी करता है सुबह उठकर उल्टी जैसा मन? हो सकते हैं ये गंभीर कारण
क्या है मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करने का सही तरीका?
जानें इसे साफ और सुरक्षित करने के टिप्स
menstrual cup
पीरियड्स का नाम आते ही दिमाग में सैनिटरी नैपकिन और टैम्पॉन का ख्याल आता है। पीरियड्स के दिनों में अधिक फ्लो होने पर पैड बदलने, कपड़ों में दाग लगने की टेंशन रहती है। सैनिटरी नैपकिन महंगे भी होते हैं जिनके लिए महिलाओं को हर महीने एक बजट बनाना पड़ता है। वैसे अब पीरिअड्स के दौरान महिलाएँ मेंस्ट्रुअल कप (Menstrual Cup) भी इस्तेमाल करने लगी हैं।
हालांकि आज भी ज्यादातर महिलाओं को मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने की सही जानकारी नहीं है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए और इसे क्लीन कैसे किया जाए।
मेंस्ट्रुअल कप को लेकर भारत में कई तरह की भ्रांतिया हैं। महिलाओं को लगता है कि इसका इस्तेमाल कई तरह के इंफेक्शन पैदा कर सकता है। तो चलिए जानते हैं मेंस्ट्रुअल कप को क्लीन और सुरक्षित कैसे रखना है।
क्या है मेंस्ट्रुअल कप ? (What is Menstrual Cup in Hindi?)
मेंस्ट्रुअल कप सिलिकॉन या रबर से बना हुआ कोन के आकार का कप होता है। इस कप का इस्तेमाल महिलाएं पीरियड्स के दिनों में करती हैं। इसे आराम से वजाइना में डाला जा सकता है। पीरियड्स के दिनों में होने वाला रक्तस्त्राव इसी कप में इकट्ठा होता है। मेंस्ट्रुअल कप की खास बात यह है कि इसे बार-बार बदलने की जरूरत नहीं होती है।
मेंस्ट्रुअल कप के फायदे (Benefits of Menstrual Cup in Hindi)
- नैपकिन के मुकाबले मेंस्ट्रुअल कप काफी किफायती होता है।
- सैनिटरी नैपकिन को बार-बार बदलना पड़ता है, लेकिन मेंस्ट्रुअल कप के साथ ऐसा नहीं है।
- सैनिटरी पैड में ब्लड लंबे समय तक वेजाइना के आसपास लगा रहता है, जिसकी वजह से खुजली या रैश जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। लेकिन मेंस्ट्रुअल कप में ब्लड एक जगह पर ही इकट्ठा होता है।
- मेंस्ट्रुअल कप बाहरी त्वचा के साथ सीधे संपर्क में नहीं आता है, जिससे कई तरह के इंफेक्शन का खतरा टल सकता है।
- मेंस्ट्रुअल कप वेजाइना के अंदर डाले जाते हैं इसलिए इनमें बदबू की समस्या नहीं होती है और यह लंबे समय तक फ्रेश रहने में मदद करते हैं।
मेंस्ट्रुअल कप को क्लीन कैसे करें? (How to clean menstrual cup in Hindi?)
- मेंस्ट्रुअल कप को क्लीन करने में इस बात का ध्यान रखें कि इसमें रक्तस्त्राव की एक बूंद भी ना चिपकी रहे।
- मेंस्ट्रुअल कप को क्लीन करने के लिए इसे बहते हुए पानी के नीचे सीधा लगाएं और क्लीन करें।
- साफ पानी से मेंस्ट्रुअल कप को धोने के बाद केमिकल फ्री साबुन से इसे दोबारा क्लीन करें।
- मेंस्ट्रुअल कप को क्लीन करने के लिए कपड़े धोने वाले साबुन या केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल कभी न करें वर्ना अगली बार इस्तेमाल करने पर ये आपकी स्किन और वेजिना के अंदर इन्फेक्शन हो सकती है।
आखिरी में सवाल आता है कि मेंस्ट्रुअल कप को इस्तेमाल करने की भी क्या कोई उम्र होती है? इसका जवाब है नहीं। मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सिर्फ सही जानकारी होनी चाहिए।
