गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Mango Leaf Health Benefits
Written By

आप नहीं जानते होंगे, आम के पत्तों के ये 12 सेहत फायदे

आप नहीं जानते होंगे, आम के पत्तों के ये 12 सेहत फायदे - Mango Leaf Health Benefits
Mango Leaf benefits 
 
आम हम सभी के प्रिय फलों में शामिल है। इसे फलों का राजा कहा जाता है। आम से तरह-तरह के व्यंजन बनाएं जाते हैं, जो बड़े लुभावने होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के साथ-साथ इसकी पत्तियां भी बड़ी गुणकारी मानी गई है। वैसे तो आम के पत्ते आमतौर पर पूजा में उपयोग होती है, लेकिन इसमें कई ऐसे औषधीय गुण हैं जो हमारे शरीर के लिए अतिलाभकारी है। 
 
आइए यहां जानते हैं आम के पत्तों के गुणकारी फायदों के बारे में-
 
1. हमारी सेह‍त के लिए आम की कोमल पत्त‍ियां सबसे ज्यादा लाभप्रद मानी जाती है, क्योंकि इन पत्तियों में बहुत सारे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, साथ ही इसमें मौजूद मंगिफेर्न नामक पदार्थ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
 
2. आम के पत्तों का सबसे ज्यादा इलाज डायबिटीज में होता है। यह बहुत ही बढ़िया, सस्ता और कारगर इलाज है। पत्तियों में एंथोसायनीडिन टैनिन होता है जो मधुमेह में लाभकारी होता है।
 
3. आम के पत्तों को रातभर भिगोकर रख कर अगले दिन सुबह खाली पेट उसके पानी को पीते हैं तो इससे पेट से संबंधित समस्याओं का निधान होता है और पाचन क्रिया भी सुधरती है।
 
4. आम की पत्तियां ब्लडप्रेशर को संयमित रखती है। इसके पत्तों को उबाल कर काढ़े के रूप में पीने से रक्तचाप कंट्रोल में रहता है।
 
5. आम के पत्तों के पाउडर को 1 चम्मच मात्रा में पानी में मिला कर रख दें, इसे रातभर रखकर सुबह पीएं। इस पानी से आपका किडनी स्टोन ठीक हो जाएगा और वह यूरिन के माध्यम से बाहर निकल जाएगा। अत: यह किडनी स्टोन की समस्या में बहुत कारगर इलाज है।
 
6. आम के पत्ते बालों के लिए बेहद उपयोगी होते हैं। यह बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ना रोकते हैं। यह एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं जिससे यह बालों की रक्षा करते हैं।
 
7. आम के पत्तों का पाउडर बना कर रख लें और प्रतिदिन 1 चम्मच पानी के साथ लेना चाहिए। इसी के साथ रात में पत्तों को उबाल लीजिए और रातभर रखे रहने के बाद सुबह खली पेट छानकर पी लीजिए। यह दोनों तरीके से आम के पत्तों का सेवन कई लाभ पहुंचाता है।
 
8. वेरीकोज वेन्स से नि‍जात पाने के लिए आम की पत्तियों को पानी में उबालकर इसकी चाय बनाएं और इस चाय को पिएं। इसमें अमरूद, पपीता या आम कर रस मिलाकर भी पी सकते हैं, लाभ होगा।
 
9. मसूढ़ों में दर्द, अस्थमा एवं पथरी के रोगों में भी आम की पत्तियां फायदेमंद है। इसके गरारे करने तथा आम की पत्तियों की राख मसूढ़ों पर लगाने से दर्द में आराम मिलता है।
 
10. हाई ब्लडप्रेशर रोगियों के लिए भी आम के पत्तों की चाय एवं इसके उबले हुए पानी से नहाना काफी फायदेमंद होता है।
 
11. आम के पत्तों की राख का इस्तेमाल जले हुए स्थान पर करने से घाव को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। 
 
12. बार-बार आने वाली हिचकियों से यदि आप परेशान हैं तो आम की पत्त‍ियों को जलाकर इसका धुंआ लेना लाभकारी है। इसके अलावा आम की पत्त‍ियों को उबालकर गरारे करना भी फायदेमंद साबित होता है।

mango leaves 
 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें
होली-रंगपंचमी रेसिपी : बदलते मौसम में ठंडाई के फायदे जानिए