मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. Mahima Chaudhry Is Battling Breast Cancer Breast Cancer reason and symptoms
Written By

ब्रेस्ट कैंसर, जानिए क्यों होता है Breast Cancer, 7 कारण, 6 लक्षण, आंकड़े और उपचार

ब्रेस्ट कैंसर, जानिए क्यों होता है Breast Cancer, 7  कारण, 6 लक्षण, आंकड़े और उपचार - Mahima Chaudhry Is Battling Breast Cancer Breast Cancer reason and symptoms
अभिनेत्री महिमा चौधरी ब्रेस्ट कैंसर से लड़कर स्वस्थ हो रही हैं, पिछले दिनों अभिनेत्री छवि मित्तल ने भी अपनी इस बीमारी का बहादूरी से सामना किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। छवि ने भी अपनी हर हेल्थ अपडेट के साथ जागरूकता और हिम्मत का संदेश दिया। फिलहाल महिमा चौधरी के बारे में अभिनेता अनुपम खेर ने जानकारी दी.. और इस तरह ब्रेस्ट कैंसर को लेकर हर तरफ अवेयरनेस का माहौल दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में...   
 
स्तन कैंसर 
शरीर के किसी अंग में होने वाली कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्ध‍ि कैंसर का प्रमुख कारण होती है। शरीर की आवश्यकता अनुसार यह कोशि‍काएं बंट जाती है, लेकिन जब यह लगातार वृद्धि करती हैं तो कैंसर का रूप ले लेती हैं। इसी प्रकार स्तन कोशिकाओं में होने वाली अनियंत्रित वृद्ध‍ि, स्तन कैंसर का मुख्य कारण है। कोशिकाओं में होने वाली लगातार वृद्धि एकत्र होकर गांठ का रूप ले लेती है, जिसे कैंसर ट्यूमर कहते हैं। 
इलाज संभव है
स्तन कैंसर होने पर पहले या दूसरे चरण में ही इसका पता चल जाने से सही समय पर इसका इलाज संभव है। लेकिन इस बारे में पता चलना भी आपकी जागरूकता पर निर्भर करता है। यदि आप स्तन कैंसर के प्रति जागरूक हैं, तो इसके लक्षणों को पहचानकर आप इसका इलाज सही समय पर करवा सकते हैं।  
क्या है कारण 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 
1. बच्चे नहीं पैदा करना, 
2.अधि‍क उम्र में पहला बच्चा होना, 
3. स्‍तनपान नहीं कराना, 
4. वजन में अत्यधिक 
5. अक्सर शराब का सेवन करना 
6. खराब व अनियंत्रित जीवनशैली स्तन कैंसर के प्रमुख कारण हैं। 
इसके अलावा 
7. अनुवांशि‍क रूप से भी स्तन कैंसर की बीमारी होना संभव है। 
मैमोग्राफी जरूरी 
इसके अलावा महिलाओं को जागरूक रहने के साथ ही नियमित तौर पर स्तन कैंसर की जांच करवाना चाहिए। महिलाएं अपने ब्रेस्‍ट का परीक्षण, मैमोग्राफी से करवा सकती हैं। इसका उपयोग रोग की पहचान करने और उसका पता लगाने के उपकरण के रूप में किया जाता है। मैमोग्राफी का लक्ष्य स्तन कैंसर का शुरूआती दौर में ही पता लगाना है। 
लक्षण 
1.स्तन के आकार में बदलाव महसूस होना, 
2.स्तन या बांह के नीचे की ओर टटोलने पर गांठ महसूस होना, 
3. स्तन को दबाने पर दर्द होना, 
4.कोई तरल या चिपचिपा पदार्थ निकलना, 
5.निप्पल के अग्रभाग का मुड़ना एवं रंग लाल होना, 
6.स्तनों में सूजन आ जाना, 
स्तन कैंसर के प्रमुख लक्षण हैं, जिनके महसूस होने पर सतर्क होकर इससे बचने के उपाय करना बेहद आवश्यक है। 

स्तन कैंसर को रोकने की सावधानियां 
एक्सरसाईज और योगा को नियमित करें 
नमक का अत्यधिक सेवन न करें 
रेड मीट के अधि‍क सेवन से बचें 
सूर्य के तेज किरणों के प्रभाव से बचें
अधिक मात्रा में धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन न करें।
गर्भनिरोधक गोलियों का लगातार सेवन करने से पहले चिकित्सकीय परामर्श लें।
इन बातों का ध्यान रखकर स्तर कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।
घरेलू उपाय
एक्सपर्ट के अनुसार घरेलू उपाय हैं जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल कर खतरे से बच सकते हैं। 
 
1. नियमित रूप से काली चाय का सेवन करना स्तन कैंसर से आपकी रक्षा करता है। इसक प्रमुख कारण इसमें पाया जाने वाला एपिगैलो कैटेचिन गैलेट नामक तत्व है, जो ट्यूर की कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्ध‍ि को रोकने में मदद करता है।
 
2. ग्रीन टी सेवन भी स्तन कैंसर से रक्षा करने में सहायक है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण स्तन कैंसर को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। 
 
3. चाय को अत्यधिक गर्म करके पीना भी स्तन कैंसर का कारण हो सकता है, क्योंकि गर्म तापमान कैंसर कोशिकाओं में वृद्धि करते हैं। ऐसे में हल्की गर्म चाय का ही सेवन करें।
 
4. विटामिन डी का सेवन कैंसर कोशि‍काओं की वृद्धि रोकने में सहायक है। इसके लिए दूध व दही का सेवन करना फायदेमंद होता है।
 
5. विटामिन सी भी आपको स्तन कैंसर से बचाता है। यह आपके प्रतिरक्षी तंत्र को मजबूत करके कैंसर कोशि‍काओं को बढ़ने से रोकता है। 
 
6. कैंसर कोशि‍काओं की वृद्ध‍ि रोकने के लिए गेहूं के जवारे भी बेहद कारगर उपाय है। यह न केवल हानिकारक पदार्थों का बाहर निकालने में सहायक है बल्कि आपके प्रतिरक्षी तंत्र को भी मजबूत करते हैं। इसका जूस पीना फायदेमंद है। 
 
क्या कहते हैं आंकड़े
इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर)-नेशनल सेंटर फॉर डिज़ीज़ इंफोर्मेटिक्स एंड रिसर्च (एनसीडीआईआर) ने नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम रिपोर्ट 2020 रिलीज़ की थी जिसमें ये आकलन किया गया था कि साल 2025 में ब्रेस्ट कैंसर के मामले 15.7 लाख तक पहुंच जाएंगे।
 
ये आकलन जनसंख्या के आधार पर बनी 28 कैंसर रजिस्ट्रियों और अस्पतालों की 58 कैंसर रजिस्ट्रियों के आधार पर निकाला गया है। इन रजिस्ट्रियों के मुताबिक महिलाओं में स्तन या ब्रेस्ट कैंसर के 14.8 फ़ीसद यानी 3.7 लाख मामलों का आकलन किया गया है।
डॉ. जयश्री श्रीधर के अनुसार ''आमतौर पर महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्विक्स यूटेरी कैंसर के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं और ये देखा गया है कि महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने के पीछे बिल्कुल ठोस वजह का पता नहीं है। युवा मामलों में लाइफस्टाइल मुख्य कारण है और दूसरा कारण जेनेटिक है जिसमें परिवार में अगर किसी को कैंसर हुआ हो तो आगे आने वाली पीढ़ी में कैंसर होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं।''
ये भी पढ़ें
कैंसर से बनेगी दूरी, इन 5 आदतों को अपनी दिनचर्या में करें शामिल