सम्बंधित जानकारी
- दुनिया की सबसे ‘मोटी औरत’ का खिताब चाहती थी, अब करना चाहती है ये काम, क्या है वजह?
- Dostarlimab दवा से कैंसर खत्म! 6 माह के ट्रायल में मिली बड़ी सफलता
- विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस - जानिए कारण, लक्षण और उपचार
- नन्हें बच्चों ने बादलों में किया फिश आसन व बोट आसन, सीखा कैसे रहना है ‘फिट और एनर्जेटिक’
- मंकी पॉक्स की जांच के लिए किट तैयार, मात्र 1 घंटे में आएगा परिणाम
मोटी औरतों में स्तन कैंसर का खतरा ज्यादा
स्तन कैंसर का इलाज करा चुकी मोटी महिलाओं में इस बीमारी के दोबारा पनपने की आशंका पतली महिलाओं के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा होती है। एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
न्यूयार्क के अनुसंधानकर्ताओं ने पता लगाया है कि शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से महिलाओं में हारमोनल बदलाव ज्यादा होते हैं, जिससे इलाज के बावजूद कैंसर के दोबारा पनपने की आशंका बढ़ जाती है।
अध्ययन में कहा गया है कि पहले यह माना जाता था कि अधिक वजन वाली महिलाओं में कैंसर के दोबारा पनपने की वजह उन्हें दी जाने वाली कीमोथरेपी की कम खुराक है क्योंकि आम तौर पर कीमोथरेपी की खुराक देते समय मरीज के वजन और शारीरिक आकार के फर्क पर ध्यान नहीं दिया जाता।
न्यूयार्क के अल्बर्ट आइंस्टीन कॉलेज आफ मेडिसिन के मोंटेफिओर मेडिकल सेंटर के डा. जोसेफ स्पारानो ने 700 महिला मरीजों पर एक ताजा अध्ययन के बाद कहा, हमने पाया कि मोटापे के कारण महिलाओं में स्तन कैंसर दोबारा होने का जोखिम 30 प्रतिशत तक बढ़ जाता है और इलाज के बावजूद उनके मौत की आशंका भी 50 प्रतिशत अधिक होती है।
