1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Mahima Chaudhary suffering from breast cancer anupam Kher shares video

महिमा चौधरी को ब्रेस्ट कैंसर, अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो

Mahima Chaudhary
फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसे जानने के बाद सभी दु:खी हो गए। ये एक्ट्रेस ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थी। अनुपम खेर ने यह बात सोशल मीडिया के जरिये बताई है। शाहरुख खान के साथ 'परदेस' जैसी फिल्म कर रही महिमा पिछले कुछ समय से एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। 
 
 
महिमा के अनुसार उन्हें अनुपम खेर ने एक फिल्म करने के लिए फोन लगाया। इस पर महिमा ने कहा कि वे फिल्म करना पसंद करेगी, लेकिन क्या अनुपम इंतजार कर पाएंगे? 
 
अनुपम कहते हैं कि वे इंतजार नहीं कर सकते हैं। महिमा तब बताती हैं कि उन्होंने अपने बाल खो दिए हैं। क्या विग लगा कर सेट पर आ सकती हूं? इसकी वजह अनुपम पूछते हैं तो महिमा रोने लगती है और कहती है कि उन्हें कैंसर हो गया है। 
 
महिमा के अनुसार उन्हें कैंसर के कोई लक्षण नहीं थे। हर साल वे चेकअप भी कराती हैं। एक बार उनकी बायोप्सी हुई तो इस बीमारी के बारे में पता चला। महिमा यूएस से वापसी आ चुकी हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। अब अनुपम की फिल्म भी कर रही हैं। 
अगला लेख
इंडिया, वर्ल्ड पीस और ह्यूमैनिज्म पर यूके की संसद को संबोधित करने वाले पहले फिल्म निर्माता बनें विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी