गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. how to lose fat
Written By

Health Tips: जापानी ऐसे रहते हैं स्लिम, आप भी कर सकते हैं उन्हें फॉलो

Health Tips: जापानी ऐसे रहते हैं स्लिम, आप भी कर सकते हैं उन्हें फॉलो - how to lose fat
आज के वक्त में हर दूसरा देश ओबेसिटी की समस्या से जूझ रहा है। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक सर्वे के मुताबिक दूसरे देशों के मुकाबले जापान के लोग सबसे अधिक फीट और हेल्दी रहते हैं। जापान में ओबेसिटी रेट 3 फीसदी ही है। आज यह देश स्वास्थ्य के मामले में दूसरे देशों के लिए प्रेरणा बन गया है। आइए जानते हैं जापान के लोगों के फीट और इतना स्लिम रहने का राज- 
 
1. वॉक एंड टॉक- जापानियों के फीट रहने का पहला सीक्रेट है वॉक। जी हां, यह अधिक से अधिक पैदल चलते हैं। 2 से 3 किमी के लिए किसी भी तरह का साधन पसंद नहीं करते हैं। अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का यूज करते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 से 30 उम्र की महिलाएं एक दिन में कम से कम 7000 स्टेप्स चल लेती हैं। वहीं पुरुष एक दिन में 8000 स्टेप्स चल लेते हैं। 
 
2. फ्री नहीं बैठना- जापानी कभी भी फ्री रहना और बैठना पसंद नहीं करते हैं। वह किसी न किसी भी प्रकार का काम करते रहते हैं। फिर चाहे वह क्लिनिंग या डस्टिंग ही क्यो न हो। वह दिनभर अपने आपको किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखते हैं। 
 
3. मनभरकर खाना- जी हां, जापानियों की बहुत अच्छी खूबी है कि वह हमेशा मनभरकर खाते हैं। वह कभी भी पेटभरकर खाना नहीं खाते हैं। सर्वे के अनुसार वह सिर्फ 80 फीसदी भोजन ही करते हैं। इतना ही वह खाने के बाद कभी भी सोते नहीं है।  
ये भी पढ़ें
लौंग का करें सावधानी के साथ इस्तेमाल वरना हो सकता है नुकसान, जरूर जानें