शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. health tips
Written By

Health Tips: घरेलू उपाय अपनाएं, सूखी खांसी से निजात पाएं

Health Tips: घरेलू उपाय अपनाएं, सूखी खांसी से निजात पाएं - health tips
बदलते मौसम के साथ शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं जिसमें सर्दी-खांसी आम है। खासकर बदलते मौसम के साथ खांसी का होना आम समस्या हो जाती है जिसको लेकर काफी परेशानी है। लेकिन अगर हम कुछ घरेलू उपाय अपनाएं तो इस समस्या से निजात पा सकते हैं।
 
तो आइए जानते हैं कि कैसे आप बदलते मौसम के साथ रख सकते हैं अपनी सेहत का ख्याल?
 
अदरक और नमक से आपको सूखी खांसी से निजात मिल सकती है। इसके लिए आप 1 अदरक लीजिए और इसमें थोड़ा-सा नमक लगाकर इसका सेवन करें। यह उपाय आपकी खांसी को भी ठीक करेगा, साथ ही आपके गले को भी साफ करेगा।
 
मुलेठी की चाय भी आपको सूखी खांसी से आराम दिला सकती है।
 
हल्दी वाला दूध सूखी खांसी को ठीक करने के लिए बहुत कारगर है। इसका सेवन आपको रात को सोने से पहले करना है।
 
गर्म पानी पीने से आपका मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, मगर इससे भी ज्यादा यह सूखी खांसी को खत्म करने में असरदार होता है। दिन में अगर आप 3 बार गर्म पानी पी लेंगे तो आपको खांसी में काफी राहत मिलेगी।
 
भाप आपको तुरंत और प्रभावी परिणाम भी दे सकती है। गर्म पानी की भाप एक सरल घरेलू उपाय है जिसे आप किसी भी समय फॉलो कर सकते हैं। यह कोल्‍ड और खराश से लड़ने में मददगार है।