dharma sangrah
Wed, 18 Nov 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Benefit Of Ice Cream

आइसक्रीम खाने के 5 फायदे, जरूर जानिए

ice cream
गर्मी का मौसम हो, या ठंड की शाम...आइसक्रीम के शौकीन लोगों के लिए यह किसी भी समय खाई जा सकती है। आइसक्रीम खाना जितना मजेदार होता है, अर उतने ही बेहतरीन फायदे भी मिल जाएं तो बेशक यह सोने पर सुहागे वाली बात होगी। तो फिर बिना देर किए जान लीजिए आइसक्रीम के यह फायदे - 

1 जब आप आइसक्रीम खाते हैं, तो काफी रिफ्रेश यानि ताजातरीन महसूस करते हैं। तो जब भी थकाऊ या बोझिल महौल से निकलना चाहें, आइसक्रीम खाइए। 
 
2 आसइक्रीम आपकी ऊर्जा देती है और जब यह पूरी तरह से दूध, शकर और मेवों से बनी होती है, तो यह आपके शरीर में कई पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है जैसे विटामिन ए, बी, सी, डी, मिनरल्स आदि।

3  यह आपको अनावश्यक तनाव से दूर करती है और खुशी का संचार करने में मददगार है। बिगड़े हुए मूड को ठीक करने और गुस्सा शांत करने के लिए तो यह बेहतरीन उपाय है।

4 कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह न केवल आपकी हड्ड‍ियों के लिए लाभकारी होती है, बल्कि कोलोन कैंसर से बचाने में भी सहायक होती है।
5 मुंह में अगर छाले हो गए हैं, तो आइसक्रीम खाइए और छालों के दर्द व जलन से बचिए, क्योंकि आइसक्रीम ठंडक के साथ छालों को सुन्न कर देगी और आप शांति महसूस करेंगे।