1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. 5 benefits of eating poha

विश्व पोहा दिवस - जानिए पोहा खाने के 5 फायदे

poha
7 जून को विश्व पोहा दिवस मनाया जाता है। पोहा मालवा क्षेत्र में अत्यधिक मात्रा में खपता है।  यहां के लोग बड़े चाव से उसे कहते हैं, जैसे वह उनकी दिनचर्या का अंग हो। अगर पोहा को 'मालवा का मोती' कहा जाए तो सही ही होगा।
 
आइए जानते हैं पोहा खाने के फायदे -
 
1 छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को पोहा जरूर खाना चाहिए। पोहा से हीमोग्लोबिन की कमी की पूर्ति होती है।
 
2 डायबिटीज के मरीजों को अनेक चीजें खाने से परहेज करना पड़ता है, पर पोहा का सेवन उनके लिए लाभकारी होता है।
 
3 पोहा खाने से शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है।
 
4 पोहा खाने से भूख कम लगती है, अगर आपको अपना वजन कम करना हो तो पोहा का सेवन नाश्ते में जरूर करना चाहिए।
 
5 पोहा में मिनरल और विटामिन्स भी होते हैं, इससे कार्बोहायड्रेट्स की कमी की भी पूर्ति होती है।
 
कोई भी पकवान अति मात्रा में खाने से शरीर को हानि ही पहुंचाएगा। मुख्यतः पोहा नाश्ते में खाने का आहार है इसे भोजन जैसा ना खाएं।
अगला लेख
इंदौर की लेखिका डॉ गरिमा संजय दुबे को अंतर्राष्ट्रीय ‘शिवना कृति सम्मान’