1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. 4 disadvantages of eating fish in the rainy season

Monsoon Season : बारिश में Fish खाने से हो सकते हैं ये 4 नुकसान, जरूर जानिए

मछली
अगर आप मांसाहारी हैं और मछली यानि फिश खाना आपको पसंद है, तो बरसात के मौसम में आपको इस पसंद से दूरी बना लेनी चाहिए, अन्यथा सेहत के नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो जरूर जानिए यह 4 नुकसान -
 
1 पहला कारण यह है कि बारिश के मौसम में मछलियों को बड़ी मात्रा में स्टोर करके रखा जाता है और उन पर केमिकल का इस्तेमाल भी होता है ताकि वे खराब न हों। ऐसे में यह पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।
 
2 इस मौसम में तालाबों का पानी ज्यादातर खराब ही होता है, जिसके कारण इस मौसम में आप जलीय जीवों या मछली का सेवन करते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग हो सकती है।
 
3 मछलियों के प्रजनन का समय भी यही होता है, जब वे अंडे देती हैं। ऐसे में मछली का सेवन फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ सेहत संबंधी अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है।
 
4 इस मौसम में स्टोर कर के रखी गई मछलियां पोषण के लिहाज से भी सही नहीं मानी जा सकती। अत: इस मौसम में इनका सेवन करना समझदारी वाला फैसला नहीं होगा।
 
अगला लेख
Monsoon Diseases : बारिश में Food Poisoning से बचें, इन 5 बातों का रखें ख्याल