1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. Mohan Yadav's statement on Haryana assembly election results

हरियाणा विधानसभा के चुनावी रुझान को लेकर क्या बोले एमपी के सीएम मोहन यादव

mohan yadav
Mohan Yadav's statement regarding Haryana assembly elections: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana assembly elections) परिणामों के शुरुआती रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को भोपाल में कहा कि कांग्रेस की 'आसन्न हार' पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के असफल नेतृत्व का प्रमाण है।ALSO READ: हरियाणा चुनाव में मोहन फैक्टर का असर, जाटलैंड-अहीरवाल बेल्ट में खिला कमल
 
यादव ने आगे कहा कि कांग्रेसी भी गांधी को अपना नेता नहीं मानते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा की 50 सीटों पर आगे चल रही है। मतगणना अब भी जारी है। यादव ने कहा कि हरियाणा में प्रचार करते समय मैंने कहा था कि राहुल गांधी तीसरी बार असफल होंगे। लोग अच्छी तरह जानते हैं कि उनका नेतृत्व कांग्रेसियों को भी पसंद नहीं है।ALSO READ: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए गेमचेंजर बने राम रहीम?
 
डबल इंजन की सरकार पर विश्वास : उन्होंने कहा कि हरियाणा का चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के विकास एजेंडे में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। यादव ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को विकास के मुद्दे और उसकी भाषा के आधार पर नकार दिया। हरियाणा में तीसरी बार कमल (भाजपा का प्रतीक) खिलेगा।ALSO READ: हरियाणा में जीती बाजी कैसे हार गई कांग्रेस,सत्ता की हैट्रिक की ओर भाजपा
 
उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के नारे पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के उत्साह और उमंग का अनुभव किया था। कांग्रेस भ्रम में जी रही है, भगवान उसके भ्रम को बरकरार रखे। कांग्रेस जमीनी हकीकत से कटी हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चुनाव परिणाम के बाद महबूबा ने चेताया, जम्मू कश्मीर सरकार के मामलों में दखल न दे केंद्र सरकार