मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024
  4. congress questions on slow trends of haryana elections
Last Modified: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2024 (12:03 IST)

हरियाणा चुनाव में धीमी काउंटिंग पर कांग्रेस का सवाल, क्या दबाव बनाने की चेष्‍टा कर रही है भाजपा?

हरियाणा चुनाव में धीमी काउंटिंग पर कांग्रेस का सवाल, क्या दबाव बनाने की चेष्‍टा कर रही है भाजपा? - congress questions on slow trends of haryana elections
Haryana election results : हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक प्राप्त रुझानों के अनुसार, राज्य में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच कांग्रेस ने चुनाव आयोग द्वारा वेबसाइट पर धीमे परिणाम शेयर करने पर सवाल उठाए। ALSO READ: भूपिंदर हुड्‍डा का दावा, हरियाणा में कांग्रेस अपने दम पर बनाएगी सरकार
 
रमेश ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि लोक सभा नतीजों की तरह हरियाणा में भी चुनावी रुझानों को जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर धीमे धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की चेष्टा कर रही है।
 
कांग्रेस पार्टी इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि काउंटिंग आगे बढ़ गई है। हालांकि कई लोगों का कहना है कि चुनाव आयोग अकसर परिणाम धीरे जारी करता है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। ALSO READ: क्‍या हरियाणा में मातूराम हलवाई की जलेबी ने बिगाड़ा कांग्रेस की जीत का स्‍वाद?
 
उल्लेखनीय है कि शुरुआती रुझानों में एक समय हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही थी। हालांकि कुछ ही देर में उलटफेर हुआ और भाजपा बहुमत ने बहुमत के आंकड़े को पार कर दिया।
 
बहरहाल कई सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में नजदीकी मुकाबला नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता भुपिंदर हुड्डा का मानना है कि राज्य में अभी भी कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। 
Edited by  : Nrapendra Gupta
ये भी पढ़ें
गरबे के ग्राउंड में ही उखड़ गया मशहूर गरबा किंग अशोक माली का दम, कैमरे में कैद हुई मौत