गरबे के ग्राउंड में ही उखड़ गया मशहूर गरबा किंग अशोक माली का दम, कैमरे में कैद हुई मौत
पुणे के मशहूर गरबा किंग अशोक माली का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वे गरबा खेल रहे हैं और इसी दौरान गिर जाते हैं। कुछ ही देर में उनकी मौत हो जाती है। पुणे शहर में अशोक माली गरबा किंग के नाम से पहचाने जाते थे। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पडा और उनकी मौत हो गई। जब वे गरबा कर रहे थे तब वहां मौजूद कुछ दर्शक उन्हें अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर रहे थे।
वीडियो में कैद हुई मौत : वीडियो में देख सकते कि अशोक माली एक बच्चे के साथ मजे में गरबा खेल रहे हैं। नाचते करते वक्त वह जमीन पर गिर पड़ते हैं। वहां मौजूद लोग भी समझ नहीं पाते हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ। गरबा मंडल के कार्यकर्ता उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाते हैं लेकिन डॉक्टर उन्हें मृत घोषित कर देते हैं।
बहुत पापुलर थे सोशल मीडिया में : अशोक माली ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी जिसके चलते उन्हें पुणे शहर में गरबा किंग सेन के नाम से पहचाना जाता था। शहर के अलग-अलग गरबा मंडल अपने यहां कार्यक्रम के लिए अशोक को न्योता भी देते थे। कल पुणे के चाकन इलाके में अशोक को गरबा नृत्य के लिए बुलाया गया था तब वह अपने बेटे के साथ यहां गरबा नृत्य करने के लिए आए थे। नवरात्र में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के सामने अशोक अपने बेटे भावेश के साथ गरबा नृत्य कर रहे थे। अशोक माली मूल रूप से धुले जिले के शिंदखेड़ा तालुका के होल गांव के निवासी थे और वर्तमान में पुणे के चाकन में रह रहे थे।
Edited by Navin Rangiyal
बेटे के साथ कर रहे थे गरबा : यह दर्दनाक घटना तब हुई जब वह अपने बेटे के साथ एक कार्यक्रम में गरबा नृत्य कर रहे थे। पिछले कई सालों से अशोक माली एक कोच की भूमिका निभा रहे थे और कई युवाओं को अपनी कला सीखा रहे थे। उन्होंने अपनी इस कला से समाज में एक खास पहचान भी बनाई थी। कल एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौके पर मौत हो गई। इस घटना का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।VIDEO | Ashok Mali, also known as Pune Garba King, died due to a heart attack while playing Garba during the Navratri festival event in Chakan last night.
— Press Trust of India (@PTI_News) October 8, 2024
(Video Source: Third Party) pic.twitter.com/uRcZI3EDky