1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Ahmedabad man duped with fake notes featuring Anupam Khers photo

अनुपम खेर की तस्वीर वाले नोट, खरीदा 2.1 किलोग्राम सोना, आखिर क्या है सच

Anupam Kher
fake notes featuring Anupam Khers photo  : गुजरात में दो अज्ञात व्यक्ति अभिनेता अनुपम खेर की तस्वीर वाले नकली नोट थमाकर सर्राफा कारोबारी का 2.1 किलोग्राम सोना लेकर रफूचक्कर हो गए। कारोबारी मेहुल ठक्कर ने नवरंगपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमेंउन्होंने बताया किस तरह उन्हें 500 रुपए के नकली नोटों के 26 बंडल थमाकर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया।
 
घटना 24 सितंबर की है जब अज्ञात व्यक्तियों ने 2.1 किलोग्राम सोने के बदले ठक्कर के कर्मचारियों को नकली नोटों के बंडल थमाए, जिनपर "रीसोल बैंक ऑफ इंडिया" लिखा था। शिकायत के अनुसार ठक्कर के पास आभूषण की एक दुकान के मालिक और परिचित प्रशांत पटेल का फोन आया। पटेल ने 2.1 किलोग्राम सोना खरीदने की बात कही। इसके लिए 1.60 करोड़ रुपये की रकम तय हुई। ठक्कर को अंदाजा भी नहीं था कि वह धोखाधड़ी का शिकार होने वाले हैं।
ठक्कर ने 24 सितंबर को अपने कर्मचारियों को पटेल से 'अंगड़िया पेढ़ी' (हवाला) कार्यालय में मिलने का निर्देश दिया। जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो उन्हें तीन लोग मिले, जिन्होंने उन्हें 500 रुपए के नोटों के बंडल थमा दिए। तीनो व्यक्तियों ने कर्मचारियों को मशीन उपलब्ध कराई और 'पैसे' गिनने के लिए कहा। इसके बाद उनमें से दो लोग शेष 30 लाख रुपए लाने के बहाने सोने के बिस्कुट लेकर चले गए, जबकि तीसरा व्यक्ति वहीं रुक गया।
शिकायत के अनुसार ठक्कर के कर्मचारियों ने गिनती के लिए जब प्लास्टिक की पन्नी से नोटों को बाहर निकाला तो देखा कि नोट नकली हैं, जिसके बाद उन्होंने तीसरे व्यक्ति से पूछताछ की। शिकायत के अनुसार तीसरे व्यक्ति ने उन्हें बताया कि वह तो बस 'अंगड़िया पेढ़ी' के लिए नोट गिनने की मशीन देने आया था।
 
शिकायत के अनुसार, बाद में यह भी पता चला कि घटना से दो दिन पहले ही आरोपियों ने उक्त अंगड़िया कार्यालय खोला था। इसके बाद दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने इस असामान्य धोखाधड़ी में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
नसरल्ला के मारे जाने के बाद नेतन्याहू को लेकर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती