1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujrat election Opinion Poll BJP

ओपिनियन पोल : गुजरात में अबकी बार फिर भाजपा सरकार

Gujrat election
नई दिल्ली। गुजरात चुनाव से पहले किए गए एक ऑपिनियन पोल के अनुसार गुजरात में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  
 
एबीपी न्यूज-लोकनीति-सीएसडीएस के ऑपिनियन पोल में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आंकड़े यह भी इशारा कर रहे हैं कि राज्य में भाजपा की लोकप्रियता घटी है। सर्वेक्षण के अनुसार यहां कांग्रेस की लोकप्रियता में उभार हुआ है।
 
सर्वे में यह भी बताया गया है कि हार्दिक पटेल फैक्टर गुजरात चुनाव में जबर्दस्त तरीके से काम करेगा। पटेल वोटों का एक बड़ा हिस्सा कांग्रेस के साथ जाने का अनुमान लगाया गया है। 
 
ओपिनियन पोल के मुताबिक दक्षिण गुजरात में भाजपा को 51 फीसदी जबकि कांग्रेस 33 फीसदी वोट मिल रहे हैं जबकि सौराष्ट्र में भाजपा को 42 फीसदी और कांग्रेस को भी 42 फीसदी वोट मिल रहे हैं।