1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. LK Advani, Gujarat assembly election, Narendra Modi

भाजपा को मुश्किल में डाल सकता है यह सवाल...

LK Advani
- हरीश चौकसी
गुजरात में भाजपा ने अपना प्रचार अभियान काफी तेज कर दिया है। प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी और खुद भाजपा अध्यक्ष चुनाव प्रचार के लिए गुजरात में घर बनाए बैठे हैं।

 

हालांकि गुजरात में लोगों के मन में यह सवाल भी कौंध रहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अब तक चुनावी मैदान में क्यों नहीं उतारा गया? आखिर ऐसी कौनसी वजह है कि वह चुनाव प्रचार के लिए गुजरात नहीं आ सके।
 
भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों की फौज गुजरात में प्रचार कर रही है, तब अडवाणी का नहीं होना भी लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। आडवाणीजी ने अभी-अभी अपना जन्मदिन मनाया है और वे गांधीनगर से सांसद हैं। गुजरात के इस चुनाव में उनका स्थान कहां है, यह सवाल तो भाजपा कार्यकर्ता भी पूछ रहे हैं।
 
क्या अडवाणीजी को गुजरात चुनाव में किनारे कर दिया गया है या भाजपा को अब उनकी जरूरत ही नहीं है। आडवाणी भाजपा के मार्गदर्शक के साथ ही मोदी के गुरु भी कहलाते हैं। गांधीनगर के लोगों को भी यह बात सालती है कि उनका नेता क्यों उनके बीच नहीं है।
अगला लेख
दुनिया में सबसे अच्छा फिगर केली ब्रुक का है