1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. Gujarat elections, election results, Narendra Modi, Amit Shah

अमित शाह बोले, प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों एवं विकास की हुई जीत

Gujarat elections
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आजादी के बाद लोकतंत्र में बड़ा बदलाव करार दिया है तथा इसे वंशवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और विकास की जीत बताया। 
 
शाह ने आज यहां भाजपा मुख्यालय में कहा कि ये जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और मोदी की सरकार के गरीब लक्षित कार्यक्रमों की जीत है। यह वंशवाद, जातिवाद और वोटों के लिए तुष्टीकरण पर 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेन्स' की जीत है। उन्होंने कहा कि ये तीन बातें भारतीय लोकतंत्र के लिए नासूर के समान हैं और मोदी के देश में तीन साल के शासनकाल में इन तीनों नासूरों से मुक्ति के लिए कदम उठाए गए हैं। 
  
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बाद गुजरात के चुनाव परिणाम यह सिद्ध करते हैं कि लोकतंत्र एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि गुजरात में 1990 से भाजपा कभी नहीं हारी। भाजपा राज्य में छठवीं बार सरकार बनाने जा रही है। राज्य में 2012 की तुलना में वोट प्रतिशत में 1.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2012 में भाजपा को 47.85 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि इस बार उसे करीब 49.10 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। (वार्ता)
अगला लेख
स्टीव स्मिथ ने चयनकर्ताओं की तारीफ की