Medical Prescription में क्या होते हैं डॉक्टर के कोड वर्ड
गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर हम सीधे डाॅक्टर के पास जाते हैं, वह हमें कई तरह की दवा लिखते हैं अलग - अलग समय पर लेने के लिए। मेडिकल से दवा ले भी आते हैं लेकिन हर बार डाॅक्टर द्वारा बताने पर भी भूल जाते हैं कि कौन -सी दवा कब लेना है। हालांकि डाॅक्टर द्वारा दवा के बाद आखिरी में लिखा होता है कि कौन-सी दवा लेना है। लेकिन मेडिकल शब्दावली की जानकारी के अभाव में आम लोग उसे नहीं समझ पाते हैं। तो आइए जानते हैं मेडिकल टर्म्स को साधारण तौर पर कैसे समझे -
- Rx = उपचार
- q = प्रत्येक
- qD = प्रतिदिन
- qOD = हर एक दिन छोड़कर
- qH = हर घंटे
- S = के बिना
- C = के साथ
- SOS = जरूरत पड़ने पर
- QAM = हर सुबह
- QP = हर रात
- HS = सोते समय
- PRN = जरूरत के मुताबिक
- BBF = नाश्ते से पहले
- AC = भोजन से पहले
- · PC = भोजन के बाद
- · BID = दिन में दो बार
- · TID = दिन में तीन बार
- QID = दिन में चार बार
- OD = दिन में एक बार
- BT = सोते समय
- BD = रात को भोजन से पहले
- Tw = हफ्ते में दो बार
- Q4H = हर चार घंटे में
तो अब आपके लिए समझना पहले से काफी आसान हो गया होगा। अगर आप डॉक्टर से पूछना भूल जाते हैं तो इन टर्म्स के जरिए भी समझ सकते हैं।
