लेफ़्ट हैंडर्स डे : जानिए बाएं हाथ से काम करने वालों की 13 विशेषताएं
Left Handers Day 2022
हर साल इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे (International Left Handers Day 2022) 13 अगस्त को मनाया जाता है। उन तमाम लोगों का दिन है, जो अपना हर काम बाएं हाथ से करते हैं। आमतौर पर बाएं हाथ से काम करने वाले बच्चे को एबनॉर्मल माना जाता है। किसी राइटी माता-पिता का बच्चा लेफ्टी हो तो वे इसे आसानी से स्वीकार नहीं कर पाते और अपने बच्चे को जानबूझ कर दाहिने हाथ से काम करने पर मजबूर करते हैं। जबकि बाएं हाथों का अधिक उपयोग करने के पीछे वैज्ञानिक कारण हैं।
बाएं हाथ काम करना कोई अवगुण नहीं बल्कि सामान्य-सी बात है। यही कारण है कि 13 अगस्त को विश्व लेफ्ट हैंडर्स डे के रूप में चिह्नित किया गया है। तथ्य बताते हैं कि विश्व की जनसंख्या के 7 प्रतिशत लोग लेफ्टी हैं। बाएं हाथ से काम करना एक ओर जहां इन्हें कई बातों में विशिष्ट बनाता है, तो वहीं दूसरी ओर लेफ्टी होने से कई बार परेशानियों से भी रू-ब-रू होना पड़ता है।
सारी दुनिया में कई लेफ्ट हैंडर्स आज एक-दूसरे को इस दिन की बधाइयां देकर इस दिन को मनाते हैं। दुनिया में दाहिने हाथों से काम करने वाले बहुसंख्य हैं। यही कारण है कि रोजमर्रा की जिंदगी की चीजें दाहिने हाथ से काम लेने वालों के मुताबिक बनाई जाती हैं। बावजूद इसके बाएं हाथों से काम करने वाले अपनी सहूलियतें तलाश ही लेते हैं।
लेफ्ट हैंडर्स डे कब शुरू हुआ-Left Handers Day
सन् 1976 में लेफ्ट हैंडर्स को उनकी विशेषता के लिए जागृत करने और एकत्रित करने के उद्देश्य से लेफ्ट हैंडर्स डे की शुरुआत लेफ्ट हैंडर्स क्लब द्वारा की गई। इसके बाद और भी कई क्लब और एसोसिएशन का गठन हुआ जो लगातार लेफ्टीज के लिए कार्य कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विश्व की मशहूर हस्तियां हैं, जो लेफ्ट हैंडर्स हैं- जैसे- लियोनार्दो द विंची, क्वीन विक्टोरिया, नेपोलियन बोर्नापार्ट, पाबलो पिकासो, आईसेक न्यूटन, अलबर्ट आइंस्टीन, बिल क्लिंटन, जॉर्ज बुश, बराक ओबामा, चार्ली चैपलिन, एलेक्जेंडर द ग्रेट, अमिताभ बच्चन, टॉम क्रूज, जूलिया रॉबर्ट, सौरव गांगुली आदि। तथा इनके साथ साहित्य, कला, राजनीति, खेल और विज्ञान से संबंधित और भी कई लोग हैं, जो अपनी पर्सनेलिटी और कार्यों के लिए तो फेमस हैं ही, पर इन सभी में एक और विशेषता है कि ये ख्याति प्राप्त लोग 'लेफ्टी' ही हैं।
अब तक लेफ्ट हैंडर्स पर कई शोध हो चुके हैं। इन रिसर्च से कई रोचक तथ्य सामने आए हैं, जो लेफ्टीज की विशेषता को और भी बढ़ा देते हैं। जानिेए 13 रोचक तथ्य-
1. लेफ्टीज अपनी कल्पना शक्ति का उपयोग संगीत और कला के क्षेत्र में अधिक करते हैं।
2. ये बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।
3. किसी बात की तह तक जाने में विश्वास करते हैं और रचनात्मक विचारों वाले होते हैं।
4. इनकी उपलब्धियां ऊंची होती हैं।
5. स्पोर्ट्स में इनकी दक्षता होती है।
6. लेफ्टीस अच्छे फाइटर्स होते हैं।
7. पढ़ाई में तेज होते हैं।
8. जुड़वा बच्चों में से किसी एक के लेफ्टी होने की संभावना अधिक होती है।
9. कार्य करने के लिए सीधे हाथ का इस्तेमाल अच्छे से कर पाते हैं।
10. लेफ्टीज की राइटिंग बहुत अच्छी होती है।
11. लेफ्ट हैंडर्स लोगों में कुदरती रूप से ढेर सारी क्वॉलिटी होती हैं, जो प्रतिभा के धनी माने जाते हैं।
12. लेफ्टी लोगों में हकलाने की दर ज्यादा होती है। साथ ही टवीन्स बच्चों में एक लेफ्ट हैंडर होने की संभावना होती है।
13. लेफ्टीस लोग टेनिस, स्विमिंग, बेसबॉल, फेंसिंग जैसे गेमों में जहां माहिर होते हैं, वहीं ये माइंड से तेज होते हैं।
Left Handers Day 2022
ALSO READ: कैसे प्रारंभ हुई 1857 की जंगे आजादी दास्तान?
