• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. facts about presidents
Written By

भारत के राष्ट्रपति : 10 रोचक तथ्य

द्रौपदी मुर्मू
भारत के राष्ट्रपति : 10 रोचक तथ्य
 
1. साल 2022 में द्रौपदी मुर्मू भारतीय गणराज्य की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गई हैं। भारत का राष्ट्रपति राष्ट्राध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर भी होता हैं। 
 
2. देश का पहला नागरिक राष्ट्रपति होता है। 
 
3. द्रौपदी मुर्मू देश की पहली जनजातीय महिला राष्ट्रपति तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। 
 
4. अब तक देश के 12 राष्ट्रपतियों ने अपना पांच-वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है। 
 
5. दो कार्यकाल तक पद संभालने वाले भारत के एकमात्र राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद रहें। 
 
6. भारत में अब तक कुल तीन कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे हैं। 
 
7. राष्ट्रपति के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल(1967 से 1969) तीसरे राष्ट्रपति डॉ ज़ाकिर हुसैन का रहा था। 
 
8. डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे। 
 
9. देश के सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति संजीव रेड्डी थे। वह आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।
 
प्रस्तुति : अनुभूति निगम 
ये भी पढ़ें
थाली पीठ कैसे बनाते हैं जानिए स्वाद के साथ सेहत का राज