गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Draupadi Murmu Swearing-In : Draupadi Murmu will take oath of office today
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 जुलाई 2022 (11:00 IST)

Draupadi Murmu Swearing-In LIVE : द्रौपदी मुर्मू ने ली भारत के 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ

murmu
सोमवार को सुबह ठीक सवा 10 बजे द्रौपदी मुर्मू ने भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। शपथ के साथ ही वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन गईं। मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं और वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं। शपथ ग्रहण के बाद महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने अपना पहला भाषण दिया। सेंट्रल हॉल में आयोजित इस समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित थे।

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण ने  उन्हें 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके बाद नई राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी गई।

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है। बता दें कि वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बन गईं हैं। साथ ही वे दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।

शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में प्रारंभ हुआ। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यों के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और संसद सदस्य शामिल हुए।

द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं। शपथ ग्रहण समारोह में वह पारंपरिक संथाली साड़ी पहन कर आईंं। साड़ी उनकी भाभी सुकरी टुडू लेकर आई। सुकरी अपने पति तारिणीसेन के साथ शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। संथाली साड़ी पूर्वी भारत में खास मौकों पर संथाल समुदाय की महिला द्वारा पहनी जाती है। इन साड़ियों के एक छोर पर कुछ धारियों का काम होता है।

द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को शपथ लेने वाली 10वीं राष्‍ट्रपति होंगी। वर्ष 1977 से लगातार राष्ट्रपति 25 जुलाई को ही शपथ ग्रहण करते आ रहे हैं। देश के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 को शपथ ली थी। सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 13 मई, 1962 को शपथ ली। दो राष्ट्रपति, जाकिर हुसैन और फखरुद्दीन अली अहमद अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके क्योंकि उनका निधन हो गया था।
- राष्ट्रपति भवन पहुंचीं मुर्मू, कोविंद ने गुलदस्ता भेंट कर मुर्मू का स्वागत किया।
- नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचीं जो अगले पांच साल तक उनका घर और कार्यालय होगा।
- निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने उनका स्वागत किया।
- इसके बाद, राष्ट्रपति कोविंद उन्हें एक संक्षिप्त बैठक के लिए राष्ट्रपति के अध्ययन कक्ष में ले गए।
-वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई अंतिम सलामी।
- संसद भवन पहुंची द्रौपदी मुर्मू, सेंट्रल हॉल में हुआ शपथ समारोह।
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली में निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।
- मुर्मू को 21 तोपों की सलामी दी गई, इसके बाद राष्ट्रपति का संबोधन हुआ।
- शपथ ग्रहण के पहले राजघाट पहुंचीं मुर्मू, महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए।
- शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा।
- आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति बनीं।
- द्रौपदी मुर्मू 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और सबसे युवा राष्ट्रपति होंगी।
- सीजेआई एनवी रमना दिलाई शपथ।
- द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उनके क्षेत्र मयूरभंज में जश्न।