शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. प्रोडक्ट वॉच
Written By WD

क्रायसि‍स 2 - एलि‍यंस का हमला

आईटी

क्रायसि‍स 2 एक साइंस-फि‍क्‍शन फर्स्‍ट पर्सन शूटर गेम है। जि‍से क्रायटेक ने बनाया है। यह वर्ष 2010-11 के सबसे पापुलर वीडि‍यो गेम्‍स में से एक माना जा रहा है। इसके अलावा क्रायसि‍स 2 पहला ऐसा गेम है जि‍समें गेम क्राय इंजि‍न 3 का उपयोग कि‍या गया है।

PR


क्रायसि‍स 2 को प्‍लेस्‍टेशन 3 और एक्‍सबॉक्‍स 360 प्‍लेटफॉर्म्‍स पर खेला जा सकता है। गेम की कहानी लि‍खी है प्रसि‍द्ध उपन्‍यासकार रि‍चर्ड मोरगन ने। आलोचकों का कहना है कि‍ गेम की स्‍टोरीलाइन इसके पहले भाग की अपेक्षा थोड़ी कमजोर है। क्रायसि‍स 2 की कहानी क्रायसि‍स के तीन साल बाद के आगे की है।

PR


क्रायसि‍स 2 को जानने से पहले हम इसके पि‍छले भाग के बारे में आपको बताना चाहेंगे। क्रायसि‍स की कहानी न्‍यूयार्क सि‍टी में शुरू होती जहाँ पर मेनहट्टन नाम के एक वायरस ने हमला कर दि‍या है। गेम के पि‍छले भाग में युद्ध क्षेत्र जंगल था जो अब एक शहर है।

यहाँ पर प्‍लेयर्स फ्लोर और इमारतों के बीच नेवि‍गेट करते हैं। नोमद इस गेम का मुख्‍य पात्र है जो एक सुपर सोल्‍जर है। जि‍सके पास अद्भुत क्षमताएँ और उपकरण हैं।


PR


क्रायसि‍स 2 में रोबोटि‍क एलि‍यंस शहर के गलि‍यारों और छतों पर झुंड बनाकर घूम रहे हैं। क्रायसि‍स 2 में दो सैनि‍कों पर एक एलि‍यन शि‍प द्वारा हमला कि‍या जाता है। इस हमले के बाद आप खुद को नेनो 2 सुइट के साथ जिंदा पाएँगे।

इस गेम में आपको एक साथ एक से अधि‍क पावर मोड्स और अपग्रेडेड हथि‍यारों का उपयोग करने की आजादी होती है। क्रायसि‍स 2 में नैनोसूट को नैनोसूट 2 के रूप में रीडि‍जाइन कि‍या गया है। क्रायसि‍स 2 में खि‍लाड़ी को एक नौसैनि‍क पर नि‍यंत्रण करना है जि‍सका कोडनेम है एल्‍काट्रेज।


PR


एल्‍काट्रेज जैक नोमेद का उत्तराधि‍कारी है। एलि‍यंस के हमले में एल्‍काट्रेज गंभीर रूप से घायल हो जाता है। एक डॉक्‍टर नाथन गुल्‍ड को मालूम है कि‍ एल्‍काट्रेज ही मानव जाति‍ को इन एलि‍यंस के आक्रमण से बचा सकता है। कुल मि‍लाकर इस गेम में आपको एलि‍यंस के साथ नैनोसूट 2 व एल्‍काट्रेज की टक्‍कर में शामि‍ल होना है।