सम्बंधित जानकारी
- 200 घंटों में 300 बैठकें, जानिए G20 समिट में कैसे बनी यूक्रेन पर आम सहमति?
- G20 नेताओं की राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
- ऋषि सुनक ने किए अक्षरधाम मंदिर के दर्शन, जानिए मंदिर की खास बातें
- G-20 Summit : मुर्मू और मोदी ने भव्य रात्रिभोज में G20 नेताओं का किया स्वागत, परोसे गए मोटे अनाज से तैयार व्यंजन
- G-20 Summit : यूक्रेन में शांति की वकालत, आतंकवाद के सभी रूपों की निंदा, G-20 Summit के पहले दिन की ये बातें रहीं खास...
G20 Summit के तीसरे सत्र में शामिल नहीं हुए बाइडन, वियतनाम रवाना
G20 Summit : अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यहां महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार सुबह वियतनाम रवाना हो गए। वे समिट के तीसरे सत्र में शामिल नहीं हुए। इसमें वन फ्यूचर पर चर्चा हो रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में भारत की अपनी पहली यात्रा के तहत बाइडन दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उन्होंने उसी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।
अपनी 50 मिनट से अधिक की बातचीत में मोदी और बाइडन ने द्विपक्षीय प्रमुख रक्षा साझेदारी को और गहरा एवं विविध बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने भारत द्वारा 31 ड्रोन की खरीद और जेट इंजन को मिलकर विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ने का स्वागत किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने शनिवार को जी20 शिखर सम्मेलन के प्रमुख सत्रों में भी भाग लिया। रविवार को राजघाट पर भी पीएम मोदी और बाइडन की मुलाकात हुई थी।
