1. मनोरंजन
  2. फनी जोक्स
  3. दद्दू का दरबार
  4. daddus-darbar-rahul-gandhi-mohabbat-ki-dukan

दद्दू का दरबार: राहुल गांधी की 'मोहब्बत की दुकान' पर क्या बोले दद्दू?

rahul gandhi raila daddu ka darbar
प्रश्न:
दद्दू जी, आगामी 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की प्रस्तावित महारैली के संबंध में दिल्ली के व्यापारिक संगठनों ने राहुल गांधी से एक अनुरोध किया है। उनका कहना है कि दीपावली का त्योहार पास होने के कारण इस रैली से व्यापार-व्यवसाय को करोड़ों का नुकसान हो सकता है। इसलिए या तो यह रैली दीपावली के बाद आयोजित की जाए या फिर इसका स्थान बदल दिया जाए। पर लगता नहीं कि राहुल गांधी उनकी इस मांग पर ध्यान देंगे, क्यों?
 
उत्तर:
देखिए, राहुल गांधी जी भी 'मोहब्बत की दुकान' खोलकर बैठे हैं। उनकी इस मोहब्बत का कमाल तो देखिए कि वे मोदी जी के प्रति जनता का प्यार (मोहब्बत) बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। उनकी हर राजनीतिक गतिविधि का नतीजा ऐसा निकलता है कि कांग्रेस को नुकसान और भाजपा को फायदा होता दिखता है। अब ऐसे में उन्हें दिल्ली के व्यापारियों के नुकसान की चिंता करने की फुर्सत कहाँ! वे तो अपनी ही पार्टी के पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर मोदी जी की लोकप्रियता बढ़ाने के मिशन में लगे हैं। इसीलिए तो लोग उन्हें भाजपा का 'स्टार प्रचारक' कहते हैं।
लेखक के बारे में
एमके सांघी
अगला लेख
गोल्डन ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने दिखाया कातिलाना अंदाज, बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश