बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. Quotes on Friendship Day
Written By

Friendship Day Quotes : फ्रेंडशिप डे पर पढ़ें 10 अनमोल विचार

मित्रता दिवस 2020
Friendship Day Quotes 2020
 
देश-विदेश के साहित्यकारों और महान लोगों ने बेहद खूबसूरती के साथ फ्रेंडशिप को परिभाषित किया है, आप भी पढ़ें दोस्ती पर उनके अनमोल विचार...  
 
 
1. मित्रता की परीक्षा विपत्ति में दी गई मदद से होती है और वह मदद बिना शर्त होनी चाहिए।- महात्मा गांधी
 
2. मैत्री परिस्थितियों का विचार नहीं करती, अगर यह विचार बना रहे तो समझ लो मैत्री नहीं है।- मुंशी प्रेमचंद
 
3. जो छिद्रान्वेषण किया करता है और मित्रता टूट जाने के भय से सावधानी बरतता है, वह मित्र नहीं है। - गौतम बुद्ध
 
4. प्रकृति पशुओं तक को अपने मित्र पहचानने की समझ देती है। - कॉर्नील
 
5. मित्रों के बिना कोई भी जीना पसंद नहीं करेगा, चाहे उसके पास बाकी सब अच्छी चीजें क्यों न हो। अरस्तू
 
6. मित्र दुःख में राहत है, कठिनाई में पथ-प्रदर्शक है, जीवन की खुशी है, जमीन का खजाना है, मनुष्य के रूप में नेक फरिश्ता है। - जोसेफ हॉल
 
7. दुनिया की किसी चीज का आनंद परिपूर्ण नहीं होता, जब तक कि वह किसी मित्र के साथ न लिया जाए। - लैटिन
 
8. विवेकी मित्र ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। - यूरीपिडीज
 
9. अनेक सबके प्रति रहो, मित्र सर्वोत्तम को ही बनाओ। - इसोक्रेटस
 
10. जो तुम्हें बुराई से बचाता है, नेक राह पर चलाता है और जो मुसीबत के समय तुम्हारा साथ देता है, बस वही मित्र है। - तिरुवल्लुवर

ये भी पढ़ें
Raksha Bandhan 2020 : घर पर ही करें एलोवेरा फेशियल, फॉलो करें आसान स्टेप्स