मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रोमांस
  3. फ्रेंडशिप डे
  4. A boy and a girl can not be friends?
Written By

फ्रेंडशिप डे 2023 : एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते?

Friendship day 2023
Friendship day 2023: आम लोगों की ऐसी सोच हैं कि कभी भी लड़का और लड़की एक दूसरे के दोस्त नहीं हो सकते। मॉडर्न सोच रखने वाले कहेंगे कि यह सही नहीं है। आजकल कई लड़कियों के लड़के ही दोस्त रहते हैं लड़कियां नहीं। हालांकि यह एक रिसर्च का मुद्दा हो सकता है कि कितनी लड़कियों ने लड़कों को दोस्त बनाया और बाद में वह प्यार के चक्कर में पड़ गए और कितनी नहीं। कितनी लड़कियों ने धोखा खाया और उनका  दैहिक शोषण हुआ? 
 
  • एक लड़की यदि यह कहे कि वो लड़का मेरा सिर्फ एक अच्छा दोस्त है तो इस बात पर कम ही लोग यकीन कर पाएंगे, क्योंकि आजकल जिस तरह से लीव इन का दौर चल रहा है उसमें इस तरह की बातों पर अब कम ही विश्वास होता है।
  • कुछ रिसर्च के अनुसार यह कहा जा सकता है कि विपरीतलिंगी होने के कारण लड़का या लड़की कभी दोस्त नहीं बन सकते हैं। दोनों भले ही दोस्ती का ढ़ोंग करते रहे लेकिन मन में कहीं न कहीं उनके दूसरी वाली फिलिंग भी होती है।
  • अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन में लड़का और लड़की की दोस्ती के विषय पर एक शोध किया था। उन्होंने इस शोध के लिए करीब 88 दोस्तों की जोड़ियों को बुलाया गया। इन सभी जोड़ियों में विपरीतलिंगी के लोग शामिल थे। 
  • इन सभी दोस्तों की जोड़ियों से अलग-अलग सवाल जवाब किए गए। इन सवालों के जवाब में ज्यादातर लड़कों ने अपनी महिला दोस्तों के लिए प्रेम की भावना का ही इज़हार किया।
  • इस शोध में लड़कियों से पूछे गए सवाल जवाब में ज्यादातर लड़कियां ने लड़कों के प्रति दोस्ती की भावना को ही प्रकट किया।
  • ऐसे में कहा जा सकता है कि एक तरफा प्यार या एकतरफा दोस्ती ही लड़के लड़कियों में पाई जाती है।
  • इस शोध का नतीजा यही निकलता है कि लड़के और लड़की की दोस्ती में कहीं न कहीं प्यार की भावना छुपी रहती है।
आठ कारणों से नहीं बन सकते दोनों दोस्त:-
  1. दोनों का विपरीतलिंगा होना आकर्षण का कारण बनता है।
  2. यह बस जरूरत के समय ही एक दूसरे के दोस्त बनते हैं।
  3. दोनों को ही मन ही मन किसी आदर्श साथी की तलाश रहती है।
  4. दोनों ही यदि किसी अन्य के साथ मित्रता में जाते हैं तो संदेह और आशंका में जीने लगते हैं।
  5. लड़कों के भीतर लड़कियों को लेकर बहुत ज्यादा आकर्षण की भावना रहती है।
  6. कई बार दोस्ती में दोनों को एक साथ रहने की आदत हो जाते हैं।
  7. दोनों में से कोई भी एक मिश्रित इशारों से समझने का प्रयास करते हैं।
  8. युवा होने के कारण दोनों में ही सेक्स के प्रति भी रुझान रहता है।
नोट : हालांकि ताजा शोध से यह भी पता चलता है कि यदि लड़के और लड़कियों में समझदारी है, नॉलेज है और वे दोस्ती की वैल्यू समझते हैं तो दोस्ती के बीच दूसरी‍ किसी भी प्रकार की भावना को महत्व नहीं देकर एक अच्छे दोस्त बने रहने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। ऐसे कई लड़के और लड़कियां हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
बारिश के मौसम में ऐसे करें फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट