फ्रेंडशिप डे पर फंडू टिप्स
इन शरारतों का मजा ही कुछ और है
ND
NDयुवाओं के इस लड़कपन के प्यारे से रिश्ते में प्रेम व विश्वास का कारण इनके विचारों का खुलापन है। इन्हें जमाने की परवाह नहीं बल्कि केवल अपनी चिंता है और ऐसा होना भी चाहिए।
आखिर जिन दोस्तों के साथ आप हॉस्टल में अपना रूम शेयर करते हो, फोन पर अपने दिल की बात और मिलने पर शेयर बाजार के हालात शेयर करते हो, उनके साथ औपचारिकता कैसी। फिर चाहे वह दोस्त आपका बॉस, आपका सीनियर या आपका टीचर ही क्यों न हो।
जिससे माँगकर कुछ लिया जाए वो दोस्त नहीं है। दोस्त तो वही है, जिससे हक से छीनकर कोई चीज ले ली जाय। हम आपको बताते हैं आजकल के युवाओं की दोस्ती के कुछ ऐसे फंडे और दोस्ती की खट्टी-मीठी शरारतें, जिससे आप अपने दोस्त को पलभर में परेशान कर सकते हैं व दूसरे ही पल हँसा भी सकते हैं आखिर दोस्ती की इन शरारतों का तो मजा ही कुछ ओर है -
ND
NDइस रिश्ते में कोई पूछपरख जरूरी नहीं है। आखिर दोस्त की पॉकेट में से हक से पैसे निकालकर मूवी देखने का मजा ही कुछ ओर है।
दोस्त के साथ होटल में जाकर भरपेट खाने का और बिल उसके का कटाकर होटल से जल्दी भाग आने का मजा ही कुछ ओर है।
दोस्त की गर्लफ्रेंड को 'भाभीजी' कहकर बुलाने का और गर्लफ्रेंड के मंगेतर को 'भैय्या' कहकर चिढ़ाने का मजा ही कुछ ओर है।
अपने बेस्ट फ्रेंड के कपड़ों को पहनकर पार्टी में जाने का और उसकी गाड़ी पर अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने का मजा ही कुछ ओर है।
अपनी गर्लफ्रेंड के सामने सिगरेट और शराब से जी चुराने का और अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने अपने दूसरे ब्वॉयफ्रेंड को 'मुँहबोला भाई' बताने का तो मजा ही कुछ और है।
दोस्त से डायलॉग सीखकर अपनी गर्लफ्रेंड को सुनाने का और उसे इंप्रेस करने का तो मजा ही कुछ ओर है।
जब दोस्त अपने प्रेमी या प्रेमिका से बात करे तब बीच-बीच में उसे चिढ़ाने का व तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम चलाने का मजा ही कुछ ओर है।
दोस्त के टिफिन को चुराकर मजे से चट करने का और उसे 'सॉरी' कहने का मजा ही कुछ ओर है।
अपने दोस्त के मोबाइल से घंटों बतियाने का और अपने मोबाइल का बिल भी उसे थमाने का मजा ही कुछ ओर है।
आप भी अपनाएँ ये फंडू टिप्स और मजा लें भरपूर। मजा उठाएँ दोस्ती का। आखिर हमें हक है यार, इस प्यारे से रिश्ते में शरारत करने का और अपने दोस्त को चिढाने का। यही तो है बॉस, आजकल के युवाओं का उसूल कि 'दुनिया जाए तेल लेने ऐश तू कर'। बस इसी तरह आप भी दोस्ती के ये फंडू टिप्स आजमाकर मजा करें और अपने दोस्तों को गुदगुदाएँ।

