सम्बंधित जानकारी
- जर्मनी फैंस ने जीत के जश्न में लगाए बलूचिस्तान की आजादी के नारे
- FIFA 2018: ईरान में हजारों महिलाओं ने स्टेडियम में देखा विश्व कप मैच
- FIFA WC 2018: ब्राजील के ‘डर’ का फायदा उठाने उतरेगा सर्बिया
- FIFA 2018: रोनाल्डो को लाल कार्ड न देने से ईरान का पुर्तगाली कोच खफा
- FIFA 2018: कोस्टारिका के खिलाफ एक अंक हासिल करने उतरेगा स्विट्जरलैंड
FIFA WC 2018 : जर्मनी के जश्न मनाने के तरीके से स्वीडिश कोच बेहद नाराज
एकातेरिनबर्ग (रूस)। स्वीडिश फुटबॉल टीम के कोच जेन एंडरसन ने आज जर्मनी पर निशाना साधते हुए कहा कि शनिवार को हुए दोनों देशों के मैच में जीत के बाद जर्मन टीम के कुछ अधिकारियों का जश्न मनाने का तरीका ‘अपमानजनक’ था।
एंडरसन ने माना कि उनकी टीम के लिए मौजूदा विश्व विजेता से 1-2 की नाटकीय हार के बाद स्थिति आसान नहीं रही। बुधवार को स्वीडन करो या मरो वाले मुकाबले में मैक्सिको से भिड़ेगा।
कोच का कहना है कि टोनी क्रूज के 95 वें मिनट में गोल दागने के बाद जर्मन खेमे में अत्यधिक उत्साह के साथ जश्न मनाया गया। जर्मनी ने स्वीडिश खेमे को उकसाने के लिए अपनी टीम के दो अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया।
जर्मन टीम के मीडिया संयोजक उली वोइट और बैकरूम स्टाफ के प्रमुख जॉर्ज बेहलो कल दक्षिण कोरिया के खिलाफ होने वाले मैच में टीम से दूर रहेंगे। (भाषा)
