सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Irani Koch keen to not give Ronaldo a red card
Written By
Last Modified: सरान्सक , मंगलवार, 26 जून 2018 (12:51 IST)

FIFA 2018: रोनाल्डो को लाल कार्ड न देने से ईरान का पुर्तगाली कोच खफा

FIFA World Cup 2018
ईरान के कोच कार्लोस कुइरोज ने पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो को वीएआर समीक्षा के बावजूद लाल कार्ड नहीं देने पर नाराजगी जताई है। पुर्तगाल और ईरान का यह मैच 1-1 से ड्रॉ छूटा।
 
 
पुर्तगाल की टीम ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहकर अंतिम-16 में पहुंची लेकिन पुर्तगाली कुइरोज का मानना है कि ईरानी डिफेंडर मुर्तजा पोरालिगांजी के चेहरे पर कोहनी मारने के कारण रोनाल्डो को बाहर का रास्ता दिखाया जाना चाहिए था।
 
अपने देश पुर्तगाल को 2010 विश्व कप में कोचिंग देने वाले कुईरोज ने कहा, ‘मैं इस पर बहुत अधिक बात नहीं करना चाहता। यह मेरे देश और उसके खिलाड़ी से जुड़ा है। मैं जानता हूं कि सभी मेरे खिलाफ हो जाएंगे।’
 
उन्होंने कहा, ‘लेकिन सच्चाई यह है कि आपने वीएआर के लिए खेल रोका। साफ दिख रहा था कि कोहनी मारी गई। नियमों के अनुसार कोहनी मारने पर लाल कार्ड मिलता है। नियमों में यह नहीं कहा गया है कि लियोनेल मेसी या रोनाल्डो को इसके लिए छूट है।’ (भाषा)
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करने उतरेगा आत्मविश्वास से भरा भारत