1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. brazil bar to give free drinks every time neymar falls

जितनी बार मैदान पर गिरेंगे नेमार, उतनी बार प्रशंसकों को मिलेगी मुफ्त शराब

FIFA World Cup 2018
दुनिया के सबसे महंगे फुटबॉलर नेमार विश्व कप में अब तक उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं और मैदान पर जरूरत से ज्यादा डाइव मारने पर उनका मजाक भी बन रहा है।


इसका फायदा उठाते हुए ब्राजील में एक 'रेस्ट्रो कम बार' ने अपनी ब्रैंडिंग का अनोखा तरीका खोज निकाला है और ब्राजील और सर्बिया के बीच होने वाले अहम मैच के दौरान फुटबॉल प्रशंसकों को नेमार के हर डाइव पर मुफ्त शॉट (शराब) देने की घोषणा की है।
 
उत्तरी रियो के सर वाल्टर पब ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘नेमार जब भी मैदान पर गिरेंगे, बार में सबको एक मुफ्त ‘शॉट’ मिलेगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। इस पोस्ट को तेजी से लाइक और शेयर किया जा रहा है।
 
फीफा विश्व कप के ग्रुप डी में शामिल ब्राजील ने अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें से एक जीत और एक ड्रॉ के साथ वह चार अंक लेकर प्‍वाइंट टेबल में टॉप पर है।
 
गौरतलब है कि विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले क्रेडिट और डेबिट कार्ड कंपनी 'मास्टरकार्ड' ने ऐलान किया था कि लियोनेल मेसी और नेमार जूनियर जितनी बार गोल करेंगे, कंपनी उतनी ही बार जरूरतमंदों को मुफ्त में भोजन कराएगी।
अगला लेख
FIFA 2018: रैफरी ने बदला फैसला, मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन