सम्बंधित जानकारी
- FIFA 2018: नाकआउट में पहुंचने के लिए स्वीडन को चाहिए दो गोल की जीत और मैक्सिको को ड्रॉ
- FIFA WC 2018: दक्षिण कोरिया पर बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा जर्मनी
- जितनी बार मैदान पर गिरेंगे नेमार, उतनी बार प्रशंसकों को मिलेगी मुफ्त शराब
- FIFA 2018: रैफरी ने बदला फैसला, मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलकर प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा स्पेन
- FIFA WC 2018 : जीत के साथ विश्व कप से विदा हुआ सऊदी अरब, मिस्र को हराया
FIFA 2018: वीएआर की मदद से मोरक्को खिलाफ खेला था ड्रॉ, अब रूस से भिड़ेगा स्पेन
वीडियो समीक्षा प्रणाली (वीएआर) के कारण स्पेन को दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में जरूरी गोल मिल गया जिससे वह मोरक्को के खिलाफ विश्व कप मैच 2-2 से ड्रॉ खेलकर ग्रुप बी में शीर्ष पर रहकर अंतिम-16 में पहुंचा।
स्पेन के सब्सिट्यूट खिलाड़ी इयागो अस्पास (90'+1) ने बराबरी का गोल दागा। दानी कार्वाजल के क्रास पर किया गया उनका गोल पहले ऑफ साइड के कारण अमान्य घोषित कर दिया गया था लेकिन वीएआर ने फैसला बदल दिया। इस फैसले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में भिड़ भी गए थे।
एक अन्य सब्सिट्यूट खिलाड़ी मोरक्को के फारवर्ड यूसुफ इन नेसयारी ने 81वें मिनट में हेडर से गोल करके अपनी टीम की जीत की उम्मीद जगायी थी। मोरक्को पहले ही नाकआउट की दौड़ से बाहर हो चुका था और वह केवल प्रतिष्ठा की खातिर इस मैच में उतरा था।
इससे पहले आंद्रेस इनिस्ता और सर्गियो रोमोस के बीच गफलत के कारण मोरक्को विश्व कप में अपना पहला गोल करने में सफल रहा। खालिद बोतैब ने 14वें मिनट में आसानी से यह गोल किया। इनिस्ता ने इसके पांच मिनट बाद अपनी गलती में सुधार किया तथा इस्को के लिये गेंद बनाई जिन्होंने बराबरी का गोला दागा।
पुर्तगाल ने एक अन्य मैच में ईरान से ड्रॉ खेला और इस कारण स्पेन ग्रुप बी में शीर्ष पर रहते हुए अंतिम-16 में पहुंचा। उसके और पुर्तगाल के समान पांच-पांच अंक थे लेकिन स्पेन ने अधिक गोल किए थे। अब वह क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए ग्रुप-ए से दूसरे स्थान पर रहे मेजबान रूस से भिड़ेगा।(भाषा)
