1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup 2018, Belgium World Cup Team

FIFA WC 2018 : चोट के बावजूद कोंपानी बेल्जियम की विश्व कप टीम में

FIFA World Cup 2018
ब्रसेल्स। मैत्री मैच के दौरान शनिवार को ग्रोइन की चोट के बावजूद विन्सेंट कोंपानी को बेल्जियम की 23 सदस्यीय विश्व कप टीम में जगह दी गई है। पुर्तगाल के खिलाफ बेल्जियम के गोलरहित ड्रॉ के दौरान दूसरे हॉफ की शुरुआत में यह अनुभवी सेंटर बैक मैदान से बाहर चला गया था जबकि इस दौरान उन्होंने अपने स्थानापन्न खिलाड़ी के भी मैदान पर उतरने का इंतजार नहीं किया।
 
 
बेल्जियम के कोच रोबर्टो मार्टिनेज ने कहा कि कोंपानी को खेल के दौरान ग्रोइन में असहजता हो रही थी। मार्टिनेज ने लॉस एंजिल्स एफसी के डिफेंडर लारेंट सिमान को रिजर्व घोषित किया है, जो कोंपानी के चोट के कारण नहीं खेल पाने की स्थिति में उनकी जगह लेंगे।
 
मार्टिनेज ने कहा कि वे पनामा के खिलाफ 18 जून को बेल्जियम के पहले मैच की पूर्व संध्या तक इंतजार करने के बाद कोंपानी की फिटनेस पर फैसला करेंगे। (भाषा)
अगला लेख
एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में पेस की वापसी, युकी को आराम