1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup 2018 England, World Cup Football Tournament

Fifa WC 2018 : इंग्लैंड की विश्वकप तैयारियां जोरदार, नाइजीरिया को 2-1 से हराया

FIFA World Cup 2018
लंदन। इंग्लैंड ने विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए अपनी मजबूत तैयारियों का संकेत देते हुए नाइजीरिया को एक मैत्री मैच में 2-1 से हरा दिया। इंग्लैंड के लिए शनिवार को वेम्ब्ले स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में गैरी काहिल और कप्तान हैरी केन ने पहले हाफ में गोल किए।

इंग्लैंड को विश्व कप से पहले अभी एक और अभ्यास मैच खेलना है। इंग्लैंड को रूस में 14 जून से शुरू होने वाले विश्व कप में ग्रुप जी में ट्यूनीशिया, पनामा और बेल्जियम के साथ रखा गया है जबकि सुपर ईगल्स के नाम से मशहूर नाइजीरिया को ग्रुप डी में क्रोएशिया, आइसलैंड और अर्जेंटीना के साथ रखा गया है।

इंग्लैंड का आखिरी अभ्यास मैच लीड्स में सात जून को कोस्टा रिका के साथ होगा जबकि नाइजीरिया की टीम छह जून को चेक गणराज्य से खेलेगी। (वार्ता) 
अगला लेख
दक्षिण अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज ने जीते छ: अवॉर्ड