सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : रूस में कौन बनेगा 'ठोकर की दुनिया' का बादशाह?
- FIFA WC 2018 : स्पेन के दिग्गजों के पास छाप छोड़ने का अंतिम मौका
- FIFA WC 2018 : विश्व कप में इन दिग्गजों पर रहेंगी नजरें
- FIFA WC 2018 : रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम रूस पहुंची, चिर प्रतिद्वंद्वी स्पेन से मैच खेलेगी
- समीर दिघे ने छोड़ा मुंबई का कोच पद
FIFA WC 2018 : फीफा विश्व कप से एक दिन पहले स्पेन के कोच बर्खास्त
मैड्रिड। स्पेन ने फीफा विश्व कप से एक दिन पहले ही अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर दिया है। उल्लेखनीय है कि रियाल मैड्रिड ने लोपतेगुई को मंगलवार को मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की थी।
स्पेन का फुटबॉल एसोसिएशन उनके इस कदम से सख्त नाराज था। उसका कहना था कि वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले जूलियन का यह कदम टीम का मनोबल गिराने वाला है।
बता दें कि लोपतेहुई साल 2016 में स्पेन के मुख्य कोच पद पर नियुक्त हुए थे। उनके मार्गदर्शन में खेले गए 20 में से 14 मैचों में स्पेन ने जीत हासिल की थी और बाकी 6 मैच ड्रॉ रहे थे।
रूस में 14 जून से फीफा विश्व कप की शुरुआत होने वाली है और स्पेन अपने अभियान की शुरुआत 15 जून को पुर्तगाल के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से करेगा।
