1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. fifa 2018 world cup schedule announced

FIFA WC 2018 : जानिए आपकी फेवरेट टीम किस ग्रुप से खेलेगी?

FIFA World Cup 2018
दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम फुटबॉल की खुमारी जल्द ही दर्शकों पर चढ़ने ही वाली है। रूस में आयोजित होने वाले फीफा विश्व कप की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 32 टीमों को कुल 8 ग्रुपों में बांटा गया है। विश्व कप 2018 का आगाज 14 जून को होस्ट कंट्री रूस और सऊदी अरब के बीच मुकाबले के साथ होगा। 1 महीने चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 64 मैच खेले जाएंगे।

 
आइए जानते हैं कि इन 32 टीमों में से आपकी पसं‍दीदा टीम किस ग्रुप से खेलेगी? 
 
ग्रुप A- रूस, सऊदी अरब, मिस्र, उरुग्वे
 
ग्रुप B- पुर्तगाल, स्पेन, मोरक्को, ईरान
 
ग्रुप C- फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, पेरू, डेनमार्क
 
ग्रुप D- अर्जेंटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया
 
ग्रुप E- ब्राजील, स्विट्जरलैंड, कोस्टारिका, सर्बिया
 
ग्रुप F- जर्मनी, मैक्सिको, स्वीडन, दक्षिण कोरिया
 
ग्रुप G- बेल्जियम, पनामा, ट्यूनीशिया, इंग्लैंड
 
ग्रुप H- पोलैंड, सेनेगल, कोलंबिया, जापान 
(फोटो साभार- ट्विटर)