- लाइफ स्टाइल
- व्यंजन
- उपवास के पकवान
मेवा पाक
सामग्री : एक प्याला गुड़ किसा हुआ, 2 प्याला दरदरे पिसे मिले-जुले मेवे, 1 बड़ा चम्मच खरबूजे की मीगी, तिल 1 बड़ा चम्मच, घी 1/2 प्याला, सूखा नारियल (पतला कटा) 1 बड़ा चम्मच।विधि : एक पैन में घी गरम करके कद्दूकस गुड़ डालकर बराबर चलाती रहें। जब गुड़ पिघलकर झाग आने लगे तब सारी सामग्री डालकर चलाएँ और तुरंत थाली में चिकनाई लगाकर फैला दें। अब मनभावन पाक को काटें और सर्व करें।
लेखक के बारे में
गृह सहेली