इंगेजमेंट, शादी या रिसेप्शन किसी भी ब्राइड के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है। इसलिए इस दिन वो ऐसे ड्रेसेस कैरी करना चाहती जो मार्केट में नया हो और स्पेशल हो किसी ने अब तक नहीं पहना हो या रेयर पहना हो। अपने स्पेशल दिन को स्पेशल बनाने के लिए लोग लाखों रूपए तक खर्च कर बैठते हैं ताकि वो बेस्ट से बेस्ट ड्रेसेस पहन सके।
कई बार ऐसा भी होता है की हम हैवी और महंगे ड्रेसेस लेने के चक्कर में ये भूल जाते हैं की वास्तव में मुझ पर कौन सी ड्रेस सूट करेगी। एक और चीज ये देखी जा रही है कि अब ब्राइड्स को लहंगे की जगह अलग-अलग ड्रेसेस पसंद आ रही है।
कुछ समय पहले ऐसा होता था कि शादी है लहंगा पहन लो इंगेजमेंट है लहंगा पहन लो बहन की शादी है तो लहंगा पहन लो यानी हर फंक्शन में लहंगा पहन लो। ऐसे में अब इंगेजमेंट में ब्राइड्स को लहंगे की जगह शरारा, साड़ी, गाउन और फिश कट गाउन पसंद आ रही है।
- शरारा देता है आपको डिसेंट लुक-
आज कल ब्राइड्स को शरारा बहुत ही पसंद आ रहा है। यह डिसेंट के साथ आपको गॉर्जियस लुक देता है साथ ही इसके लिए ज्वेलरी मैच करने का झंझट दूर हो जाती है। पहनने में भी काफी इजी है मिनटों में ही इसे कैरी किया जा सकता है जबकि लहंगे को कैरी करने में आपको घंटों लग जाते हैं। साथ ही शरारा इजीली मार्केट में मिल जाता है और लहंगे के कम्पैरिजन में यह काफी सस्ता भी होता है।
- साड़ी है एवरग्रीन-
साड़ी एक ऐसा पहनावा है जो हमेशा एवरग्रीन रहता है, हर एक साड़ी एक नया लुक क्रिएट करने का काम करती है। आज कल ब्राइड्स इंगेजमेंट हो या रिसेप्शन लहंगे की जगह साड़ी पहनना ही प्रेफर है साथ ही साड़ी में आपको कई सारे ऑप्शंस भी मिल जाते हैं जो आपको एक नया लुक देती है। इसलिए साड़ी आज कल ब्राइड्स की पहली पसंद बन गई है।
- ग्लैमरस लुक के लिए गाउन है बेस्ट-
आजकल ब्राइड्स कई सेलिब्रिटीज को फॉलो करती हैं और उनके लुक को अपना कर ग्लैमरस दिखना चाहती हैं। साथ ही आपको गाउन में कई सारे ऑप्शंस भी मिल जाते हैं। गाउन के साथ आपको ज्यादा ताम-झाम करने को कोई जरूरत नहीं होती है कि दुपट्टा कैसे कैरी करें इन सब का झंझट दूर हो जाता है साथ ही कम समय में आप अच्छे से रेडी हो सकती हैं इसलिए भी आज कल ब्राइड्स लहंगे की अपेक्षा गाउन को ज्यादा पसंद कर रही है।
- "फिश-कट" गाउन आपको देगा डिफरेंट लुक-
आजकल नए फैशन के साथ मार्केट में फिश-कट गाउन बहुत ही चलन में है। फिश-कट गाउन में ब्राइड्स काफी खूबसूरत दिखती हैं। साथ ही यह एक नया और रेयर लुक देता है। नॉर्मल गाउन की जगह यह एक बेटर ऑप्शन है। साथ ही यह एक डिफरेंट लुक देता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।